IPL 2025 Points Table: जीत के बाद इस स्थान पर पहुंची LSG, मुंबई इंडियंस को हुआ नुकसान

IPL 2025 Points Table: जीत के बाद इस स्थान पर पहुंची LSG, मुंबई इंडियंस को हुआ नुकसान

मुंबई की टीम 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना पाई।

LSG vs MI (Photo Source: IPL)
LSG vs MI (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थी। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ ने मैच को 12 रनों से अपने नाम किया। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 203 रन बोर्ड पर लगाए थे। मिचेल मार्श ने 31 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 38 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।

मुंबई की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना पाई। दिग्वेश राठी ने प्लेयर ऑफ द मैच खिताब अपने नाम किया, उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट झटका। आइए आपको इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं।

6वें स्थान पर पहुंची लखनऊ सुपर जायंट्स

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 7वें स्थान से छठे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें दो में जीत और दो में हार मिली है। दूसरी ओर, मुंबई सातवें स्थान पर आ गई है। टीम को अब तक चार मैचों में से तीन में हार मिली है।

पहले स्थान पर बरकरार है पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स दो मैचों में दो जीत, 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बरकरार है। दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम संभवतः 4-4 अंकों के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है।

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 2 2 0 0 0 4 1.485
2 दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 0 4 1.320
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2 1 0 0 4 1.149
4 गुजरात टाइटंस 3 2 1 0 0 4 0.807
5 कोलकाता नाइट राइडर्स 4 2 2 0 0 4 0.070
6 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 0 0 4 0.048
7 मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 0 2 0.108
8 चेन्नई सुपर किंग्स 3 1 2 0 0 2 -0.771
9 राजस्थान रॉयल्स 3 1 2 0 0 2 -1.112
10 सनराइजर्स हैदराबाद 4 1 3 0 0 2 -1.612

close whatsapp