IPL 2025 Points Table: जीत के बाद दूसरे स्थान पर पहुंची पंजाब किंग्स, लखनऊ को हुआ तगड़ा नुकसान

IPL 2025 Points Table: जीत के बाद दूसरे स्थान पर पहुंची पंजाब किंग्स, लखनऊ को हुआ तगड़ा नुकसान

लखनऊ को हराकर पंजाब किंग्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत।

LSG vs PBKS (Photo Source: IPL)
LSG vs PBKS (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2025 के 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने थी। पंजाब ने लखनऊ को 8 विकेट से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने 16.2 ओवरों में ही 172 रनों के लक्ष्य का पीछा किया।

पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 69 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 52* रन बनाए। वहीं, नेहल वढ़ेरा ने 25 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 43* रन की शानदार पारी खेली।

आइए आपको पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं-

LSG vs PBKS: दूसरे स्थान पर पहुंची पंजाब किंग्स

जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम दो मैचों में दो जीत, 4 अंक के साथ पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स हार के बाद तीसरे से छठे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें एक में जीत और दो में हार मिली है।

पहले स्थान पर है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दो मैचों में दो जीत, 4 अंक के साथ पहले स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ तीसरे और गुजरात टाइटंस 2 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

IPL 2025 Points Table: आईपीएल पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 2 2 0 0 0 4 2.266
2 पंजाब किंग्स (PBKS) 2 2 0 0 0 4 1.485
3 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2 2 0 0 0 4 1.320
4 गुजरात टाइटंस (GT) 2 1 1 0 0 2 0.625
5 मुंबई इंडियंस (MI) 3 1 2 0 0 2 0.309
6 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 3 1 2 0 0 2 -0.150
7 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 3 1 2 0 0 2 -0.771
8 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 3 1 2 0 0 2 -0.871
9 राजस्थान रॉयल्स (RR) 3 1 2 0 0 2 -1.112
10 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 3 1 2 0 0 2 -1.428

close whatsapp