IPL 2025 Points Table: मुंबई ने खोला खाता, 2 अंक के साथ इस स्थान पर पहुंची टीम । CricTracker Hindi

IPL 2025 Points Table: मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ खोला खाता, 2 अंक के साथ इस स्थान पर पहुंची टीम

मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है

MI vs KKR (Photo Source: Getty)
MI vs KKR (Photo Source: Getty)

आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की है। अश्वनी कुमार (4/24) के शानदार गेंदबाजी की बदौलत पहले मुंबई ने केकेआर को सिर्फ 116 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद रयान रिकेल्टन के जोरदार अर्धशतक की मदद से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। रिकेल्टन ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

आइए आज के मुकाबलों के बाद आपको पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं

आज के मुकाबले के बाद इस स्थान पर पहुंची मुंबई और केकेआर

मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। तीन मैचों 2 अंक और नेट रन रेट 0.309 के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं हार के बाद केकेआर की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर खिसक गई है। उसके भी दो अंक है, लेकिन नेट रनरेट -1.428 है।

पहले स्थान पर है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर काबिज है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस 2-2 अंक के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है।

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल जानें यहां

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 0 4 2.266
2 दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 0 4 1.320
3 लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 0 0 2 0.963
4 गुजरात टाइटंस 2 1 1 0 0 2 0.625
5 पंजाब किंग्स 1 1 0 0 0 2 0.550
6  मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 0 2 0.309
7 चेन्नई सुपर किंग्स 3 1 2 0 0 2 -0.771
8 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 0 2 -0.871
9 राजस्थान रॉयल्स 3 1 2 0 0 2 -1.112
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 3 1 2 0 0 2 -1.428

 

close whatsapp