IPL 2025 Points Table: पंजाब पर जीत के बाद SRH ने लगाई बड़ी छलांग, जानें सभी टीमों का हाल

IPL 2025 Points Table: पंजाब पर जीत के बाद SRH ने लगाई बड़ी छलांग, जानें सभी टीमों का हाल

12 अप्रैल को हुए दो शानदार मुकाबलों के बाद जानिए पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल-

SRH vs PBKS
(Photo by Prakash Singh/Getty Images)

आईपीएल 2025 में शनिवार, 12 अप्रैल के दिन दो धमाकेदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से मात दी। वहीं फिर दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घर राजीव गांधी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त दी। इन दोनों धमाकेदार मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं।

तीसरे स्थान पर पहुंची लखनऊ सुपर जायंट्स

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें चार में जीत और दो में हार मिली है। वहीं गुजरात टाइटंस अब भी 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

दूसरी जीत के बाद 8वें स्थान पर पहुंचा सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स पर जीत के बाद बड़ी छलांग लगाई है। टीम अब 4 अंकों के साथ 10वें से 8वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब किंग्स छठे स्थान पर है।

पहले स्थान पर बरकरार है दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब भी 4 मैचों में चार जीत और 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6-6 अंकों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद है।

IPL 2025 Points Table: आईपीएल पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 दिल्ली कैपिटल्स 4 4 0 0 0 8 1.278
2 गुजरात टाइटंस 6 4 2 0 0 8 1.081
3 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 4 2 0 0 8 0.162
4 कोलकाता नाइट राइडर्स 6 3 3 0 0 6 0.803
5 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 3 2 0 0 6 0.539
6 पंजाब किंग्स 5 3 2 0 0 6 0.065
7 राजस्थान रॉयल्स 5 2 3 0 0 4 -0.733
8 सनराइजर्स हैदराबाद 6 2 4 0 0 4 -1.245
9 मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 0 2 -0.010
10 चेन्नई सुपर किंग्स 6 1 5 0 0 2 -1.554

close whatsapp