IPL 2025: SRH बनाम DC मैच का बारिश की वजह से कोई भी परिणाम नहीं निकला, हैदराबाद हुई टूर्नामेंट से बाहर  । CricTracker Hindi

IPL 2025: SRH बनाम DC मैच का बारिश की वजह से कोई भी परिणाम नहीं निकला, हैदराबाद हुई टूर्नामेंट से बाहर 

मैच का बारिश की वजह से कोई परिणाम नहीं निकल पाया है

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals, 55th Match (Image Credit- Twitter X)
Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals, 55th Match (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच आज यानी 5 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जीतना बेहद जरूरी था। हालांकि, बारिश की वजह से यह मैच पूरा नहीं हो पाया। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है और दिल्ली कैपिटल्स अभी भी इस दौड़ में बनी हुई है।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 133 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने इस मैच में अपनी छाप छोड़ी। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आशुतोष शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 41* रन का योगदान दिया।

विप्रज निगम ने 18 रन की पारी खेली, जबकि केएल राहुल 10 रन बनाकर आउट हो गए। इन चार बल्लेबाजों के अलावा दिल्ली टीम की ओर से कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि एहसान मलिंगा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

बारिश की वजह से यह मैच हुआ रद्द

बारिश की वजह से यह मैच रद्द हो गया। सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में एक भी गेंद नहीं खेल पाई। टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। हालांकि, वह इसे अपने नाम करने में नाकाम रही। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने तो अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने इस सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला है और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव डाला है। इस मैच के बाद दिल्ली टीम आईपीएल 2025 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर आ चुकी है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद आठवें स्थान पर है।

 

close whatsapp