IPL 2025: राजस्थान राॅयल्स फ्रेंचाइजी ने RCA द्वारा लगाए मैच फिक्सिंग के आरोप को सिरे से निकारा, पढ़ें बड़ी खबर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: राजस्थान राॅयल्स फ्रेंचाइजी ने RCA द्वारा लगाए मैच फिक्सिंग के आरोप को सिरे से निकारा, पढ़ें बड़ी खबर 

आइए आपको इस मामले के बारे में बताते हैं

RR (Image Credit- Twitter X)
RR (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोप पर राजस्थान राॅयल्स फ्रेंचाइजी ने रिएक्शन दिया है। बता दें कि फ्रेंचाइजी पर यह आरोप आरसीए के एडहाॅक कमिटी के कन्वेनर जयदीप बिहानी द्वारा लगाए गए थे।

बिहानी ने अपने बयान को मजबूती देने के लिए कहा है कि उन्हें संदेह है कि आरआर एलएसजी के खिलाफ मैच जानबूझकर हार गई थी। यहां तक कि गेंद उन्हें गेंद के साथ टैम्परिंग की भी आशंका है। तो वहीं, इन आरोप पर राजस्थान राॅयल्स फ्रेंचाइजी के सीनियर अधिकारी दीप राॅय ने इन आरोप पर प्रतिक्रिया दी है। राॅय ने दावा किया है कि बिहानी के बयान निराधार, झूठे और सबूतों से रहित हैं।

रॉय ने आगे दावा किया कि आरसीए एड हॉक कमेटी के संयोजक द्वारा दिए गए बयान फ्रैंचाइजी, रॉयल मल्टी स्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (आरएमएसपीएल), राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल (आरएससी) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

दीप राॅय ने एनडीटीवी के हवाले से कहा- हम तदर्थ समिति के संयोजक द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हैं। इस तरह के सार्वजनिक बयान न केवल भ्रामक हैं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स, आरएमपीएल, आरएससी और बीसीसीआई की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। वे क्रिकेट की अखंडता को भी कलंकित करते हैं।

राजस्थान राॅयल्स का अगला मैच आरसीबी से

खैर, जारी आईपीएल 2025 में राजस्थान राॅयल्स अपने आगामी मैच में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 24 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेला जाएगा।

तो वहीं, राजस्थान जारी सीजन में खेले गए 8 मैचों में सिर्फ दो में ही जात हासिल कर पाई है, जबकि 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अगर उसे टूर्नामेंट में प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो ना सिर्फ इस मैच में बल्कि आगामी मैचों में भी बेहतर करना होगा।

close whatsapp