IPL 2025, RCB vs PBKS Final Match Prediction: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?
यह मैच दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा
अद्यतन - Jun 2, 2025 10:32 pm

IPL 2025, RCB vs PBKS Final Match Prediction: आईपीएल के जारी 18वें सीजन का फाइनल मैच 3 जून, मंगलवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
फाइनल खेलने से पहले आरसीबी ने पहले क्वालिफायर में पंजाब के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की थी। तो वहीं, पंजाब ने पहला क्वालिफायर गंवाने के बाद, दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट से शानदार अंदाज में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। खैर, आइए जानते हैं इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, और कौनसी टीम जीत हासिल कर सकती है?
RCB vs PBKS Final Match Details
| मैच | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम पंजाब किंग्स, फाइनल |
| वेन्यू | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| तारीख और समय | 3 जून, शाम 7ः30 pm IST |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network & JioHotstar |
RCB vs PBKS Head-to-Head Records (राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 36 |
| पंजाब किंग्स | 18 |
| राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | 18 |
| टाई | 00 |
| नो रिजल्ट | 00 |
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद Pitch Report (पिच रिपोर्ट)
पिच के बारे में आपको जानकारी दें, तो यह बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार मानी जाती है। इस हिसाब से फैंस को एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। लेकिन मैच आगे बढ़ने पर स्पिनरों को मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है, क्योंकि यह शाम का खेल है और लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है। 220 से ऊपर का स्कोर एक अच्छा स्कोर साबित हो सकता है।
RCB vs PBKS संभावित प्लेइंग 11:
राॅयल चैलेंजर्स की प्लेइंग 11:
विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11:
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जेनसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- श्रेयस अय्यर
बेंगलुरू बनाम पंजाब मुकाबले में श्रेयस अय्यर बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। बता दें कि अय्यर ने मुंबई के खिलाफ पिछले मुकाबले में 41 गेंदों में 87* रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- जोश हेजलवुड
बेंगलुरू बनाम पंजाब मुकाबले में अनुभवी जोश हेजलवुड बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। हेजलवुड ने पहले क्वालिफायर में पंजाब के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में तीन बड़े विकेट हासिल किए थे।
IPL 2025: RCB vs PBKS Today’s Match Prediction (आज का मैच कौन जीतेगा?_
सिनैरियो 1
PBKS ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
RCB का पावरप्ले स्कोर – 60-70
पहली पारी का स्कोर – 200-220
PBKS ने जीत हासिल की
सिनैरियो 2
RCB ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
PBKS का पावरप्ले स्कोर – 60-70
पहली पारी का स्कोर – 200-220
RCB ने जीत हासिल की
Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।