IPL 2025: खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत MI के खिलाफ भी सस्ते में लौटे पवेलियन, LSG की ओर से छाप नहीं छोड़ पाए हैं धाकड़ खिलाड़ी । CricTracker Hindi

IPL 2025: खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत MI के खिलाफ भी सस्ते में लौटे पवेलियन, LSG की ओर से छाप नहीं छोड़ पाए हैं धाकड़ खिलाड़ी

कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर से फ्लॉप रहे और दो रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

Rishabh Pant (Pic Source-X)
Rishabh Pant (Pic Source-X)

इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 का शानदार मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने काफी अच्छी शुरुआत की और पावरप्ले को अपने नाम किया। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने मिडिल ओवरों में बेहतरीन वापसी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के ऊपर दबाव बनाया है। मेजबान कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर से फ्लॉप रहे और दो रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। आईपीएल 2025 में अभी तक ऋषभ पंत अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन ऋषभ पंत अभी तक अपनी टीम की उम्मीद पर खरे उतर नहीं पाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में ऋषभ पंत अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उन्होंने सिर्फ 15 रन ही बनाए थे। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ वह दो रन बनाकर आउट हो गए थे।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्हें 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। ऋषभ पंत की बल्लेबाजी की वजह से ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय मुश्किल स्थिति में है।

दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना है बेहद जरूरी

भले ही लखनऊ ने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं, लेकिन अभी भी उनके पास ऐसे कई बल्लेबाज हैं, जो आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर सकते हैं।

इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से धाकड़ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भाग नहीं ले रहे हैं। चोटिल होने की वजह से रोहित लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, मुंबई के पास भी ऐसे कई धाकड़ बल्लेबाज हैं, जो इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं।

close whatsapp