पंत के विकेट पर संजीव गोयनका का रिएक्शन हुआ वायरल

अजीबोगरीब शॉट खेलकर ऋषभ पंत ने गंवाया अपना विकेट, संजीव गोयनका का रिएक्शन हुआ सुपर वायरल

आईपीएल 2025 में बल्ले से फ्लॉप रहे हैं ऋषभ पंत।

Rishabh Pant (Image credit Twitter - X)
Rishabh Pant (Image credit Twitter – X)

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 40वां मैच इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में लखनऊ के फैंस को ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन पंत ने हमेशा की तरह इस मैच में भी अपने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ के लिए इस मैच में पंत 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। इस दौरान उन्हें मात्र 2 ही गेंदें खेलने का मौका मिला, वह ना तो खाता खोल पाए बल्कि पारी की आखिरी गेंद पर अजीबोगरीब शॉट मारने के प्रयास में आउट भी हो गए। पंत के विकेट के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पंत के विकेट पर संजीव गोयनका का रिएक्शन हुआ वायरल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में डेविड मिलर, अब्दुल समद और आयुष बदोनी को अपने आगे भेजकर उन्होंने अपनी कप्तानी पर भी कई सवाल खड़े कर लिए हैं। उनकी ये हरकत को संजीव गोयनका को भी रास नहीं आएगी। वहीं उनके आलोचकों को उन्हें ट्रोल करने का एक और मौका मिल गया। ऋषभ पंत बैटिंग करने तब आए जब पारी को खत्म होने में सिर्फ 2 गेंदें बाकी थी। पंत ने पारी की आखिरी दो गेंदों का सामना किया और वह एक भी रन नहीं जोड़ पाए। उनके विकेट के बाद देखें मालिक संजीव गोयनका का कैसा रिएक्शन था।

इस सीजन बल्ले से फ्लॉप रहे हैं ऋषभ पंत

आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड तोड़ बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि इस सीजन उनका प्रदर्शन उम्मीद मुताबिक नहीं रहा है। इस सीजन उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। 

बात मुकाबले की करें तो, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बोर्ड पर लगाए हैं। एडन मारक्रम और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 87 रन जोड़े थे। इस पार्टनरशिप के टूटने के बाद लखनऊ का मिडिल ऑर्डर कुछ कमाल नहीं दिखा पाया। अंत में आयुष बदोनी ने 21 गेंदों पर 36 रन बनाकर टीम को 159 के स्कोर तक पहुंचाया।

close whatsapp