IPL 2025: GT बनाम MI एलिमिनेटर मैच में रोहित शर्मा की पारी रही 'प्ले ऑफ द डे'

IPL 2025: GT बनाम MI एलिमिनेटर मैच में रोहित शर्मा की पारी रही ‘प्ले ऑफ द डे’

मुकाबले में मुंबई ने 20 रनों से जीत हासिल की है

GT vs MI Eliminator (Image Credit- Twitter X)
GT vs MI Eliminator (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025, GT vs MI Eliminator: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज 30 मई को जारी आईपीएल सीजन का एलिमिनेटर मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई ने रोमांचक अंदाज में 20 रनों से जीत हासिल कर, गुजरात को जारी टूर्नामेंट से नाॅकआउट कर दिया है।

मुकाबले के बारे में बात की जाए तो रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की 81 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित की यह पारी मैच प्ले ऑफ द डे भी रही। रोहित की इस कमाल की पारी के बदौलत ही मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट के नुकसान पर कुल 228 रन बनाए और जब गुजरात मुंबई से मिले बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 208 रन ही बना पाई व मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल में रोहित ने नाम किया ये शानदार रिकाॅर्ड

साथ ही गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा ने इतिहास रचते हुए एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। मुंबई इंडियंस के इस शानदार बल्लेबाज ने अपनी 266वीं आईपीएल पारी में 7000 रन का आंकड़ा पार कर लिया, और यह उपलब्धि हासिल करने वह कुल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मुकाबले में रोहित ने 43वां रन पूरा करते ही इस रिकाॅर्ड को अपने नाम किया। रोहित से पहले विराट कोहली आईपीएल में 7 हजार रनों के आंकड़े को पार कर चुके हैं।

मुंबई का क्वालिफायर-2 में पंजाब से होगा सामना

दूसरी ओर, अब शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 रनों से जीत हासिल करने वाली, मुंबई इंडियंस का सामना दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स से होगा। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालिफायर मैच 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम, 3 जून को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ इसी मैदान पर फाइनल मैच खेलती हुई नजर आएगी।

close whatsapp