IPL 2025: RR vs LSG मैच के दौरान कैसा रहेगा जयपुर की पिच और मौसम का मिजाज? पढ़ें ये रिपोर्ट

IPL 2025: RR vs LSG मैच के दौरान कैसा रहेगा जयपुर की पिच और मौसम का मिजाज? पढ़ें ये रिपोर्ट

आईपीएल 2025 में 19 अप्रैल के दिन का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा।

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)
Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। यह मैच 19 अप्रैल को शाम 7ः30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। LSG सात मैचों में चार जीत, 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें और RR सात मैचों में दो जीत, 4 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। पिछले मैच में दोनों ही टीमों को हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान और लखनऊ के बीच आगामी मुकाबले से पहले आइए आपको सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर की पिच और मौसम का हाल बताते हैं।

सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर की पिच रिपोर्ट

जयपुर से सवई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है। यहां आईपीएल में अब तक सिर्फ तीन बार ही 200 रनों का आंकड़ा पूरा हुआ है। इसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आगामी मैच में भी पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा सहयोगी साबित नहीं होगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन है। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही होगा।

सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े आईपीएल में

मैच 58
पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते 20
दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते 38
नो रिजल्ट 00
मैच टाई 00
पहली पारी का औसत स्कोर 162
हाईएस्ट टोटल 214
सफल रन चेज 215

RR vs LSG मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

मैच के दिन जयपुर में बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं है। इसलिए, RR बनाम LSG मैच में बारिश के कारण बाधा पड़ने की संभावना नहीं है। मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

IPL 2025, RR vs LSG: संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान की प्लेइंग 11ः यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), रियान पराग, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11ः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश राठी

close whatsapp