IPL 2025: हेनरिक क्लासेन के रिकाॅर्ड शतक के दम पर, SRH ने KKR के सामने जीत के लिए रखा 279 रनों का लक्ष्य  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: हेनरिक क्लासेन के रिकाॅर्ड शतक के दम पर, SRH ने KKR के सामने जीत के लिए रखा 279 रनों का लक्ष्य 

हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने खेली बेहतरीन शतकीय पारी

SRH vs KKR (Image Credit- Twitter X)
SRH vs KKR (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025, SRH vs KKR: आईपीएल के जारी सीजन का 68वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच, दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में हैदराबाद ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, केकेआर के सामने जीत के लिए 279 रनों का लक्ष्य रखा है।

तो वहीं, टीम को इस टारगेट तक पहुंचाने में विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने मैच में रिकाॅर्ड शतकीय पारी खेली। बता दें कि मुकाबले में क्लासेन ने केकेआर के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए मात्र 37 गेंदों में शतक पूरा किया, जोकि टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से लगाया गया तीसरा सबसे तेज शतक है। क्लासेन ने 39 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से कुल 105* रनों की शानदार पारी खेली।

एसआरएच बनाम केकेआर, पहली पारी का हाल

मुकाबले की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो पैट कमिंस ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके बल्लेबाजों ने सही कर दिखाया। पूरी टीम ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 278 रन बनाए।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 32 और ट्रैविस हेड ने 76 रनों की पारी खेली, तो ईशान किशन ने 29 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन (105*) और अनिकेत वर्मा (12*) रन बनाकर नाबाद रहे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या केकेआर हैदराबाद से मिले इस विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर पाती है या नहीं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

सनराइजर्स हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा

कोलकाता नाइट राइडर्स – क्विंटन डिकाॅक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, एनरिक नाॅर्खिया, वरुण चक्रवर्ती

close whatsapp