SRH vs GT मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धि । CricTracker Hindi

IPL 2025: SRH vs GT मैच के दौरान खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं ये खास उपलब्धि

यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

SRH vs GT (Photo Source: Getty Images)
SRH vs GT (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 के 19वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना होगा। यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। SRH ने इस मैदान पर सीजन के अपने पहले मैच में रिकॉर्ड स्कोर बनाया, लेकिन अगले तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

KKR के खिलाफ अपने पिछले मैच में SRH की टीम एकतरफा हार गई। SRH ने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन KKR ने अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की साझेदारी की बदौलत वापसी की। इसके बाद ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने डेथ ओवरों में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।

इसके जवाब में एसआरएच की टीम 120 रनों पर ही सिमट गई। जब भी SRH ने खेल में वापसी करने की कोशिश की, KKR के गेंदबाजों ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल इतिहास की सबसे बुरी हार (80 रन से) का सामना करना पड़ा।

दूसरी तरफ गुजरात टाइटन्स ने अपने पहले मैच में मिली हार को भुलाकर लगातार दो जीत दर्ज की। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए अपने पिछले मैच में गुजरात ने आरसीबी को आठ विकेट से हराया था।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद, पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, यानी यहां बल्लेबाजों का दबदबा रहेगा। हालांकि, स्पिन गेंदबाजों को भी सपोर्ट मिलता है, लेकिन ये ज्यादा नहीं होता है। अगर बादल छाए रहते हैं तो फिर पिच में नमी होगी और फिर तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी। इसी कारण पिच धीमी भी हो सकती है।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों के आगामी उपलब्धियां

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां

ट्रैविस हेड: आईपीएल में 1,000 रन पूरे करने के लिए 88 रन की जरूरत है।

हर्षल पटेल: 250 टी20 विकेट तक पहुंचने के लिए 2 विकेट की जरूरत है।

जयदेव उनादकट: अपना 200वां टी20 खेलने के लिए तैयार है।

गुजरात टाइटंस प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां

मोहम्मद सिराज: लीग में 100 विकेट तक पहुंचने के लिए 2 विकेट की जरूरत है।

 

close whatsapp