SRH vs KKR मैच के लिए अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट | CricTracker Hindi

IPL 2025: SRH vs KKR मैच के दौरान कैसा रहेगा अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा चुका है एक मैच।

Arun Jaitley Stadium (Image Credit- Twitter)
Arun Jaitley Stadium (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2025 का 68वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह एक डेड रबर मैच होगा जिसका मतलब है कि, इस मैच का चाहे परिणाम कुछ भी हो इससे इस टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं कि  SRH vs KKR मुकाबले के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

SRH vs KKR: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम की पिच की बात करें तो यहां हमेशा बल्‍लेबाजों को मदद मिलती है। इसके साथ ही मैदान छोटा होने का फायदा भी बल्‍लेबाजों को मिलता है। इसी वजह से यहां लगातार 190-200 के आसपास के स्कोर बनते रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को फायदा मिला है। यहां पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्‍कोर खड़ा कर दूसरी टीम पर दबाव बना सकती है। इस मैच में टॉस की भूमिका अहम हो सकती है।

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़ों की बात करें तो यहां अब कुल 95 मैच खेले जा चुके हैं, इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम को 45 मैचों में जीत मिली है, जबकि दूसरी पारी में खेलने वाली टीम को 49 बार जीत मिली है। इसके अलावा एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। ऐसे में साफ है जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का रहा है। इस मैदान का सर्वोच्च स्कोर 7 विकेट पर 266 रन का है। वहीं लोएस्ट स्कोर की बात की जाए तो 83 रन का है।

SRH vs KKR: दिल्ली का वेदर रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के दौरान मौसम की बात की जाए तो वह साफ रहेगा। मैच के दौरान तापमान 40 डिग्री रहने की उम्मीद है। रविवार की शाम को तेज हवा चलने के कारण थोड़ी ठंडक रहेगी। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बारिश का अनुमान नहीं होने के कारण फैंस को पूरे 40 ओवरों का खेल देखने को मिलेगा।

close whatsapp