RR vs KKR मैच में सुनील नारायण क्यों नहीं खेल रहे हैं | CricTraker Hindi

RR vs KKR: कोलकाता को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ इस मैच से बाहर, बड़ी वजह आई सामने

कोलकाता नाईट राइडर्स को अपने पहले मैच में RCB के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

KKR and RCB (Image Credit- Twitter X)
KKR and RCB (Image Credit- Twitter X)

आज आईपीएल 2025 का छठा मैच राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा। दोनों टीम गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेल रही है। केकेआर ने टॉस जीतकर राजस्थान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। कोलकाता को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। वहीं राजस्थान की टीम में भी एक बदलाव हुआ है। फजलहक फारुकी की जगह वनिंदु हसरंगा टीम में आए हैं।

सुनील नरेन की जगह मोईन अली को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। आरआर और केकेआर को 18वें सीजन के अपने पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हाथों 44 रन से शिकस्त मिली जबकि कोलकाता को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सात विकेट से मात दी। दोनों ही टीम इस मैच को जीतकर अपना खाता खोलना चाहेंगी।

क्या कहा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने?

टॉस के वक्त KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। विकेट वाकई बहुत अच्छा लग रहा है। अगर हम पहले गेंदबाजी करते हैं, तो हमें अंदाजा हो जाएगा कि विकेट कैसा है। यहां ओस का फैक्टर बहुत बड़ा है। यह सकारात्मक रहने के बारे में है, यह प्रारूप पूरी तरह से निडर होने और इरादे के साथ खेलने के बारे में है।

हमने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला, टी20 में हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। हम इस खेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमने पिछले गेम से बहुत कुछ सीखा है। हम वर्तमान में बने रहना चाहते हैं। मैं सितारों को इतना नहीं देखता, मेरे लिए, यह योगदान देने के बारे में है। सुनील नरेन बाहर हो गए, वह ठीक नहीं हैं। मोईन अली उनकी जगह टीम में आए हैं।

RR vs KKR: इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइटराइडर्स : क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्‍य रहाणे (c), मोइन अली, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्‍पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

राजस्‍थान रॉयल्‍स : यशस्‍वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग (c), नीतीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वनिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

close whatsapp