रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये मीम्स । CricTracker Hindi

RCB vs RR Top 10 Memes: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

आरसीबी ने इस सीजन एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगातार तीन मैचों से मिल रही हार का सिलसिला तोड़ा और 11 रनों से जीत दर्ज की

RCB vs RR (Photo Source: X)
RCB vs RR (Photo Source: X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का शानदार मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां आरसीबी ने इस सीजन एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगातार तीन मैचों से मिल रही हार का सिलसिला तोड़ा और 11 रनों से जीत दर्ज की।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70 रन की तूफानी पारी खेली।

इसके अलावा अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 50 रन का योगदान दिया। ‌सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 26 रन, जबकि टिम डेविड ने 23 रनों की पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। जितेश शर्मा ने 20* रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से बेहतरीन तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने चार ओवर में 45 रन देकर दो विकेट झटके।

अच्छी शुरुआत के बाद मिली हार

वहीं 206 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने भी अच्छी शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। हालांकि, पावरप्ले के अंदर ही दोनों बल्लेबाज आउट हो गए। वैभव ने 16 रन, तो जायसवाल ने 49 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए नीतीश राणा और रियान पराग ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।

लेकिन दोनों के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने 47 रनों की पारी खेलते हुए राजस्थान को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। 19वें ओवर में जोश हेजलवुड ने दो विकेट लेकर आरसीबी की मैच में वापसी कराई। आखिरी ओवर में यश दयाल ने दो विकेट चटकाते हुए टीम को 11 रनों से जीत दिलाई

देखें सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं

 

 

 

 

 

 

close whatsapp