IPL 2025: मेगा ऑक्शन में इन पांच खिलाड़ियों के चयन ने सभी को किया हैरान
IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन साऊदी अरब के जेद्दा में हुआ।
अद्यतन - दिसम्बर 6, 2024 8:13 अपराह्न
4. एएम गजनफर (AM Ghazanfar)

18 वर्षीय अफगानिस्तान के स्पिनर एएम गजनफर को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में काफी पैसा मिला। 75 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ शुरुआत करते हुए गजनफर को 4.8 करोड़ की भारी कीमत मिली। इस युवा खिलाड़ी को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा है और अगर उसे मौका मिलता है तो उसे उम्मीद है कि वह टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं।
गौरतलब है कि गजनफर ने अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के तौर पर की थी। हालांकि, अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान दौलत अहमदजई ने उन्हें स्पिनर बनाने का निर्णय लिया। वह 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आए, जहां उन्होंने चार मैचों में आठ विकेट लिए। उनके प्रदर्शन ने उन्हें सीनियर कॉल-अप भी दिलाया, जहां वह खेले गए आठ वनडे मैचों में 12 विकेट लेने में सफल रहे।