जानें क्या रहा GT बनाम MI एलिमिनेटर मैच का टर्निंग पॉइंट? । CricTracker Hindi

GT vs MI, एलिमिनेटर : विशाल लक्ष्य के सामने टूट गया गुजरात टाइटंस का सपना, जानें मुकाबले का टर्निंग पॉइंट

मुंबई इंडियंस ने 20 रनों से जीत दर्ज की

MI vs GT (Photo Source: X)
MI vs GT (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जहां मुंबई ने 20 रनों से जीत हासिल की। इसके साथ ही उसने क्वालीफायर-2 में अपनी जगह बना ली है, जहां उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा। बहरहाल, इस मुकाबले का टर्निंग पॉइंट वॉशिंगटन सुंदर का विकेट रहा, जिसे जसप्रीत बुमराह ने हासिल किया था।

दरअसल, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के बीच तीसरे विकेट के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। MI के 67 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाने के बाद तीसरे विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 84 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने गुजरात को मुकाबले में वापसी करा दी थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 14वें ओवर में सुंदर को आउट कर मैच का रुख मोड़ दिया।

जानें मुकाबले का हाल

मुकाबले की बात करें, तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रनों का स्कोर बनाया। रोहित शर्मा ने 81 रनों की आकर्षक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने भी 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 47 रन बनाए।

मध्य क्रम में सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों में 33 रन, तिलक वर्मा 25 रन और हार्दिक पांड्या ने 22 रन बनाए। जीटी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने 2-2 विकेट हासिल किए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना सकी और 20 रन से हार गई। टीम को शुभमन गिल (1) के रूप में पहले ओवर में बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बावजूद साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस (20) की जोड़ी ने पावरप्ले में अच्छी वापसी की।

साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 80 रनों की पारी खेली, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाए। अंत में शेरफेन रदरफोर्ड (24), राहुल तेवतिया (16) और शाहरुख खान (13) ने प्रयास किया, लेकिन वे जीत नहीं दिला सकें। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।

close whatsapp