संजू सैमसन आज क्यों नहीं खेल रहे हैं राजस्थान रॉयल्स के लिए | CricTracker Hindi

RR vs LSG: संजू सैमसन क्यों नहीं खेल रहे हैं आज का मैच, उनकी जगह 13 साल के खिलाड़ी को मिला मौका

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में रियान पराग कर रहे हैं कप्तानी।

Sanju Samson & Shubman Gill (Photo Source: IPL)
Sanju Samson & Shubman Gill (Photo Source: IPL)

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन मौजूदा आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज की पसलियों में चोट लग गई थी और उन्हें बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा था। मैच के बाद सैमसन ने पुष्टि की कि वह ठीक हैं लेकिन बल्लेबाजी के लिए फिट नहीं हैं।

उस चोट के बाद संजू सैमसन का स्कैन किया गया। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि एलएसजी के खिलाफ उनकी उपलब्धता पर फैसला मैच के दिन किया जाएगा। टॉस के दौरान, स्टैंड-इन कप्तान रियान पराग ने पुष्टि की कि सैमसन को अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उनकी जगह वैभव यशस्वी जायसवाल के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। 14 साल और 23 दिन की उम्र में, वह आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए।

संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

संजू सैमसन की जगह राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वैभव सूर्यवंशी 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इस मामले में उन्होंने प्रयास रे बर्मन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 16 वर्ष 157 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। आईपीएल 2025 के लिए पिछले साल हुई मेगा नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इस खिलाड़ी का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। वह आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में इतिहास रच दिया था।  अब देखना ये होगा कि अपने डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

close whatsapp