IPL 2026 Auctions: प्रत्येक 10 टीम के वो टारगेटड खिलाड़ी, जिनपर फ्रेंचाइजी बहाएगी पानी की तरह पैसा!
आइये जानते हैं प्रत्येक टीम के 'टॉप प्लेयर' के बारे में, जिन पर बड़ी बोली लगा सकती हैं सभी टीमें
अद्यतन - अक्टूबर 22, 2025 11:00 अपराह्न

आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन का समय देखते ही देखते करीब आ चुका है और सभी खेमे पिछले संस्करण के प्रदर्शन का आकलन करते हुए अपनी टीमों में अनिवार्य सुधार करने की तैयारी में हैं। कमियों को दूर करने और टीम को सही संतुलन देने के लिए, हर टीम बड़े नामों पर दाँव लगाने के लिए तैयार है।
आइये नज़र डालते हैं आईपीएल 2026 की नीलामी में सभी 10 टीमों की संभावित ज़रूरतें और उनके शीर्ष लक्षित खिलाड़ियों पर, जिन्हें खरीदने के लिए टीमें किसी भी कीमत क जा सकती हैं:
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – मैथ्यू शॉर्ट

आईपीएल 2025 की विजयी टीम होने के बावजूद, आरसीबी अपने मध्यक्रम को और मजबूत तथा सुदृढ़ करना चाहेगी। लियाम लिविंगस्टोन जैसे अनुभवी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आईपीएल में एक बार फिर उच्चतम प्रदर्शन करने में विफल रहे जिसके कारण आने वाले साल में आरसीबी को मध्य ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करने और पावर-हिटिंग के लिए एक लचीले बल्लेबाज़ की तलाश रहेगी।
इस भूमिका के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मैथ्यू शॉर्ट उनके प्रमुख लक्ष्य हो सकते हैं, जो सलामी या फिर मध्यक्रम, दोनों में बल्लेबाज़ी करने के लिए सक्षम हैं। उनके पास स्ट्राइक रोटेट करने के साथ ही साथ लम्बे शॉट्स लगाने कि प्रतिभा भी है और आरसीबी को ऑक्शन से पूर्व इसी प्रकार के खिलाड़ी कि तलाश है।