IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर
बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक चार ओवरसीज स्टार संभालेंगे आरसीबी में अहम जिम्मेदारी
अद्यतन - Mar 15, 2026 7:24 pm
3. फिल सॉल्ट
![]()
इंग्लैंड के आक्रामक ओपनर फिल सॉल्ट अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उन्होंने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था।
उन्होंने 403 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 176 रहा। फिल सॉल्ट जरूरत पड़ने पर विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं, जिससे टीम को अतिरिक्त विकल्प मिलता है। अगर वह अच्छी फॉर्म में रहते हैं, तो आईपीएल 2026 में भी आरसीबी के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।