IPL 2026, Eliminator: SRH बनाम RR एलिमिनेटर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Eliminator: SRH बनाम RR एलिमिनेटर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 27 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2026, Eliminator, SRH vs RR: match preview (image via X)
IPL 2026, Eliminator, SRH vs RR: match preview (image via X)

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 27 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हैदराबाद लीग स्टेज में तीसरे स्थान पर रहा, जबकि राजस्थान रॉयल्स किसी तरह चौथे स्थान पर पहुंच पाया; और जिस तरह से दोनों टीम्स यहां तक पहुंचे, उसमें जमीन-आसमान का फर्क था। राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतना जरुरी था और 30 रनों की एक जबरदस्त जीत की साथ उन्होंने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया, जिसे पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बड़ी बेसब्री से देख रहे थे, और इसके बाद वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

SRH vs RR मैच डिटेल्स

मैच  सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, एलिमिनेटर, IPL 2026
वेन्यू महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
तारीख और समय  बुधवार, 27 मई 2026, 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

SRH vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  23
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते 14
राजस्थान रॉयल्स ने जीते  09
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  27 अप्रैल, 2013 (राजस्थान रॉयल्स ने जीता)
हालिया मैच  25 अप्रैल, 2026 (सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता)

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर: पिच रिपोर्ट

इस मैदान पर आईपीएल 2026 के चार मैच खेले गए हैं, और ये सभी काफी ज्यादा स्कोर वाले मुकाबले रहे। आठ पारियों में से छह बार बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए, जिससे पता चलता है कि यह पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। इसी वजह से टीमें यहां लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी।

SRH vs RR: अनुमानित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: रविंद्र जड़ेजा

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड

close whatsapp