IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 77 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट
इस जीत के बाद गुजरात ने प्लेऑफ की ओर कदम मजबूती से बढ़ा दिए हैं
अद्यतन - May 9, 2026 11:50 pm

आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने होम टीम के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 77 रनों से जीत दर्ज की।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल (84 रन, 44 गेंद) की कप्तानी पारी के दम पर, 230 रनों का एक बड़ा टारगेट राजस्थान के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन इसका पीछा करते हुए आरआर 152 रनों पर ही सिमट गई।
आईपीएल 2026, आरआर बनाम जीटी मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो राजस्थान राॅयल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर कुल 229 रन बनाए।
इससे पहले गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (55) और शुभमन गिल (84) ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी। इसके अलावा जोस बटलर ने 13 और जेसन होल्डर ने 7 रनों का योगदान दिया। तो अंत में वाॅशिंगटन सुंदर 37* और राहुल तेवतिया 14* रन बनाकर नाबाद रहे।
तो वहीं, राजस्थान राॅयल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ब्रजेश शर्मा को सर्वाधिक 2 विकेट मिले। इसके अलावा यश राज पुंजा और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब राजस्थान राॅयल्स गुजरात टाइटंस से मिले 230 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह गुजरात की कमाल की गेंदबाजी के सामने 16.3 ओवरों में सिमट गई। आरआर के लिए सिर्फ रवींद्र जडेजा ही 38 रनों बेस्ट पारी खेल पाए, तो ध्रुव जुरेल ने 24 रनों का योगदान दिया।
दूसरी ओर, गुजरात की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। राशिद खान ने 4 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट हासिल किए, तो जेसन होल्डर के हाथ 3 सफलता लगी। इसके अलावा कागिसो रबाडा को 2 और मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला।