IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से अपना बदला पूरा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X)
IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X)

मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से अपना बदला पूरा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

दोनों ही टीमें इस समय मुश्किल हालात में हैं, चेन्नई 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ 4 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। मुंबई जैसी कामयाब टीम के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। इस सीजन में चेन्नई और मुंबई, दोनों का ही प्रदर्शन खराब रहा है।

चेन्नई को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का एक बड़ा फायदा है, और ऐतिहासिक रूप से, मुंबई इंडियंस को चेपॉक में संघर्ष करना पड़ा है – उन्होंने यहां अपने पिछले पांच में से चार मैच हारे हैं। 23 अप्रैल, 2026 को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया था।

CSK vs MI मैच डिटेल्स

मैच  चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, मैच 44, IPL 2026
वेन्यू एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
तारीख और समय  शनिवार, 2 मई, 2026, 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई: पिच रिपोर्ट

हाल के दिनों में, चेन्नई का एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम ऐसी पिचें दे रहा है, जिनकी सतह पर उछाल ज्यादा होता है। इस मैदान पर रन बनाना अभी भी एक मुश्किल काम हो सकता है, लेकिन जिस तरह से मौजूदा आईपीएल सीजन में गेंदबाज बल्लेबाजों के रहमो-करम पर रहे हैं, उसे देखते हुए आने वाले मैच में एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। इस साल के आईपीएल में, इस मैदान पर खेले गए पांच मैचों में से, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है।

CSK vs MI हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  40
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते 19
मुंबई इंडियंस ने जीते  21
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  23 अप्रैल, 2008 (CSK जीता)
हालिया मैच  23 अप्रैल, 2026 (CSK जीता)

CSK vs MI: अनुमानित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर: उर्विल पटेल

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र

इम्पैक्ट प्लेयर: रॉबिन मिंज

close whatsapp