SRH vs RR: एलिमिनेटर मैच में ये 3 बड़े रिकाॅर्ड तोड़कर इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

SRH vs RR: एलिमिनेटर मैच में ये 3 बड़े रिकाॅर्ड तोड़कर इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

आइए आपको इन रिकाॅर्ड्स के बारे में जानकारी देते हैं

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter X)
Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter X)

15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी के पास आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में कुछ शानदार आईपीएल रिकाॅर्ड्स को अपने नाम करने का मौका होगा। बता दें कि जारी सीजन का एलिमिनेटर मैच आज 27 मई, बुधवार को शाम 7.30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा।

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी इन 3 क्रिकेट रिकाॅर्ड को खासतौर पर अपने नाम कर सकते हैं। आइए आपको इस खबर के माध्यम से इन रिकाॅर्ड्स के बारे में जानकारी देते हैं।

इन रिकाॅर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं वैभव

15 वर्षीय वैभव के पास इस मुकाबले में पूर्व कैरेबियाई और यूनिवर्स बाॅस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकाॅर्ड तोड़ने का मौका होगा। बता दें कि सूर्यवंशी ने जारी आईपीएल सीजन में 53 छक्के लगाए हैं। जबकि गेल ने साल 2012 आईपीएल सीजन में 59 छक्के लगाए थे।

तो वहीं, वैभव सूर्यवंशी आईपीएल सीजन की एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाने के रिकाॅर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। बता दें कि वैभव ने जारी सीजन में 3 बार अपनी पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए हैं, जबकि गेल कुल 4 बार ये कारनामा आईपीएल में किया है।

इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी एक आईपीएल सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। वैभव ने आईपीएल 2026 में राजस्थान राॅयल्स के लिए पावरप्ले में 430 रन बनाए हैं। इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई डेविड वाॅर्नर ने साल 2016 सीजन में पावरप्ले में 430 रन बनाए थे। लेकिन, अब वैभव के पास वाॅर्नर के इस रिकाॅर्ड को अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

आईपीएल 2026 में वैभव के प्रदर्शन पर एक नजर

दूसरी ओर, आईपीएल 2026 में वैभव के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह इस सीजन राजस्थान राॅयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सूर्यवंशी ने 14 लीग मैचों में 41.64 की औसत और 232.27 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 583 रन बनाए हैं।

close whatsapp