IPL 2026, RR vs LSG: राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं एडेन मार्करम? यहां जानें 

IPL 2026, RR vs LSG: राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं एडेन मार्करम? यहां जानें 

मैच नंबर 64 में राजस्थान ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X)
Aiden Markram (Image Credit- Twitter X)

राजस्थान राॅयल्स ने जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 64 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिहाज से यह मैच एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स के लिए काफी अहम होने वाला है।

हालांकि, इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपने आखिरी लीग मैच के हिसाब से बदलाव किए हैं। लेकिन, लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अनुभवी एडेन मार्करम इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि आखिर वह इस मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं? तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं।

इस वजह से मुकाबला नहीं खेल रहे हैं मार्करम

बता दें टाॅस के समय लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि एडेन मार्करम निजी कारणों की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे हैं। पंत ने कहा- हम जानते हैं कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है। हम पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी दोनों में से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं। जैसा कि मैंने पिछले कुछ मैचों में कहा है, हमारे पास अभी बहुत कुछ दांव पर लगा है। एक टीम के रूप में, हमें अपने फैंस के लिए हर मैच खेलने में गर्व और आत्मविश्वास है।

साथ ही, हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि हमारी टीम अच्छी है और हम यह कर सकते हैं। एडेन (मार्करम) निजी काम से घर गए हैं, इसलिए वह टीम में नहीं हैं। एक और बात, मोहम्मद शमी नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह मोहसिन (खान) खेल रहे हैं। बडोनी एडेन की जगह टीम में आए हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जयसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG): मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव

दोनों टीमों के लिए इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रियान पराग

लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी

close whatsapp