IPL 2027: 3 टीमें जिन्हें नए कप्तान की तलाश होगी
आइए इन तीन टीमों के बारे में जानते हैं
अद्यतन - नवम्बर 25, 2026 2:07 अपराह्न
3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने कप्तानी के हालात कुछ अलग हैं। श्रेयस अय्यर के पंजाब किंग्स में चले जाने के बाद, अजिंक्य रहाणे ने IPL 2025 और IPL 2026 में टीम की कप्तानी की थी। लेकिन जुलाई 2026 में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। IPL 2027 में KKR के पास नीलामी के लिए दूसरी सबसे बड़ी रकम है, और उन्हें एक नया कप्तान भी चुनना है।
कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह जैसे रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से ही KKR अपना अगला कप्तान चुन सकती है। रिंकू सिंह ने IPL 2026 में उप-कप्तान की भूमिका निभाई थी और वे कप्तानी के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। नरेन और चक्रवर्ती के नामों पर भी विचार किया जा रहा है। देखने लायक बात होगी कि केकेआर की आगामी सीजन में कौनसा खिलाड़ी कप्तानी करने वाला है।
ये भी पढ़ें – IPL 2027: 3 खिलाड़ी जिन्हें PBKS को रिटेन करना चाहिए था