IPL: 7 मौके जब MS Dhoni ने आईपीएल इतिहास में किया कमाल का प्रदर्शन
अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के मैच का रूख कभी भी बदलने का दम रखते हैं धोनी
अद्यतन - मई 17, 2023 6:37 अपराह्न

पूर्व भारतीय और चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट की दुनिया में फिनिशिंग मास्टर कहा जाता है। गौरतलब है कि धोनी की ही कप्तानी में भारत ने दो बार वर्ल्ड कप (2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप) को अपने नाम किया था।
इसके अलावा वह चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में ना सिर्फ कई मैच जिता चुके हैं, बल्कि टीम को चार बार चैंपियन भी बनाया है। तो वहीं इस आर्टिकल में हम आपको धोनी के आईपीएल करियर के ऐसे 7 मौकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जब उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए विराधी टीम के मुंह से जीत छीन ली थी।
7) CSK vs RCB, 2011 – 40 गेंदों में नाबाद 70*
![]()
बता दें कि साल 2011 के आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ एक मैच में धोनी की सीएसके पहले बल्लेबाजी करते हुए लड़खड़ा गई थी। टीम ने 22 रनों के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए थे और इसके बाद बल्लेबाजी करने आते हैं धोनी।
पहली तो उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 18वें ओवर तक 31 गेंदों में 45 रनों की पारी खेल ली थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी पारी को पांचवे गियर में शिफ्ट करते हुए 19वें और 20वें ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 128 रनों तक पहुंचाया।