IPL 2023: 5 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी जिनपर लग सकती है बड़ी बोली
IPL 2023 का ऑक्शन 23 सितंबर को कोच्चि में होगा।
अद्यतन - Dec 19, 2022 4:13 pm

IPL 2023 का ऑक्शन 23 सितंबर को कोच्चि में होगा। इस शानदार टूर्नामेंट के ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई जाएगी जिसमें से 273 भारतीय खिलाड़ी हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी। हालांकि एक फ्रेंचाइजी में कुल 25 खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं और इसी वजह से ज्यादा से ज्यादा 87 खिलाड़ियों को ही IPL अनुबंध मिलेगा।
कई बेहतरीन ऑलराउंडरों ने इस बार के IPL ऑक्शन में अपना नाम शामिल किया है। बेन स्टोक्स, सैम करन और कैमरन ग्रीन जैसे शानदार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी अपने दल में शामिल जरूर करना चाहेगी। वहीं कुछ टीमें भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी अपने दल में शामिल करना चाहेगी। बता दें, पिछले काफी समय से कई बेहतरीन भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है।
पिछले कई सालों से ऐसा देखने को मिला है कि तमाम भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों को IPL फ्रेंचाइजी वाले मौका दिया है और उन्होंने भी इन मौकों का भरपूर इस्तेमाल किया। आगामी सत्र में भी हमें ऐसा ही देखने को मिलेगा:
ये रहे वो 5 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी जिनको 23 दिसंबर को कोच्चि में तमाम टीमें अपने दोनों शामिल करना चाहेगी:
5- शिवम मावी

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शिवम मावी के पूरे IPL करियर में उनका खूब साथ दिया है और इसी वजह से 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 7.25 करोड़ रुपए में खरीदा। हालांकि मावी उनके उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए और इसी वजह से उन्होंने मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ी को रिलीज करने की योजना बनाई।
कोलकाता की ओर से पिछले सत्र में खेलते हुए शिवम मावी ने 6 मुकाबलों में 10.32 के इकोनामी से मात्र 5 विकेट झटके। उन्होंने IPL में कुल 32 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 8.71 के इकोनामी से 30 विकेट झटके। भले ही घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा हो लेकिन IPL में वो अभी भी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।
हालांकि अगले सत्र में शिवम मावी फ्रेंचाइजियों की उम्मीदों पर खड़े उतर सकते हैं। बता दें, विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 सत्र में उन्होंने 7 मुकाबलों में 4.15 की इकोनामी से 14 विकेट चटकाए थे। उत्तर प्रदेश के लिए उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022-23 में भी कमाल की गेंदबाजी की थी। यह बात तमाम IPL फ्रेंचाइजियों को भी पता है।