IPL 2023 मिनी ऑक्शन: सैम करन, कैमरन ग्रीन और बेन स्टोक्स को लेकर क्रिस गेल ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 मिनी ऑक्शन: सैम करन, कैमरन ग्रीन और बेन स्टोक्स को लेकर क्रिस गेल ने किया बड़ा खुलासा

ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपए में अपने दल में शामिल किया।

IPL 2023 Mini Auction (Pic Source-Twitter)
IPL 2023 Mini Auction (Pic Source-Twitter)

23 दिसंबर को कोच्चि में हुए IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में सैम करन, बेन स्टोक्स और कैमरन ग्रीन ने इतिहास रच दिया। इन तीनों ही शानदार ऑलराउंडरों को पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड तोड़ बोली लगाकर अपने दल में शामिल किया।

बता दें, ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपए में अपने दल में शामिल किया। वो IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। 23 साल के युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए तमाम टीमों ने काफी बड़ी बोली लगाई लेकिन आखिर में पंजाब फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदा। कैमरन ग्रीन पर मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपए की बोली लगाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए में अपने दल में शामिल किया।

सैम करन ने क्रिस मॉरिस के सबसे महंगे खिलाड़ी होने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब वो पंजाब फ्रेंचाइजी में जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन का साथ देंगे। वहीं कैमरन ग्रीन को अपनी-अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में काफी तगड़ी जंग छिड़ी। बेन स्टोक्स महेंद्र सिंह धोनी के साथ इस लीग में पहले भी खेल चुके हैं। इन दोनों ने साथ में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेला था।

हालांकि वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को इस बात से हैरानी नहीं हुई कि सैम करन के ऊपर सबसे बड़ी बोली लगाई गई। क्रिस गेल ने जिओ सिनेमा में विशेषज्ञ के रूप में कहा कि, ‘यह तीनों प्राइवेट जेट कैटेगरी के खिलाड़ी हैं।’ निकोलस पूरन को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में अपने दल में शामिल किया। गेल ने इसका भी जवाब देकर कहा कि, ‘पूरन जो पैसे मैंने आपको दिए थे वो अब आप मुझे वापस कर सकते हैं।’

मैं मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रूक के लिए काफी खुश हूं: क्रिस गेल

क्रिस गेल ने आगे कहा कि, ‘हैरी ब्रुक ने आते ही सभी के गुल्लक को तोड़ दिया। उनके ऊपर भी काफी बड़ी बोली लगाई गई जो कि एक अच्छी बात है। वो काफी अच्छे खिलाड़ी है। मैं मयंक अग्रवाल के लिए भी काफी खुश हूं। सनराइजर्स हैदराबाद अपनी बल्लेबाजी डिपार्टमेंट को काफी मजबूत कर रही है।’

स्कॉट स्टायरिस ने कहा कि, ‘ भारतीय खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों से ज्यादा जरूरी है क्योंकि यह कॉन्बिनेशन 7 बनाम 4 विदेशी खिलाड़ियों का होता है तो इसीलिए मयंक अग्रवाल को अपनी टीम में शामिल करना काफी अच्छी बात है।’

अनिल कुंबले भी इस बात से काफी खुश हैं कि कैमरन ग्रीन जैसा खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम में काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा। वहीं उनके मुताबिक बेन स्टोक्स और महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई फ्रेंचाइजी के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

close whatsapp