IPL 2023: केन विलियमसन से मयंक अग्रवाल तक, जाने किस की सैलरी में हुई सबसे ज्यादा कटौती - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: केन विलियमसन से मयंक अग्रवाल तक, जाने किस की सैलरी में हुई सबसे ज्यादा कटौती

23 अक्टूबर को कोच्चि में हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मिनी ऑक्शन में कई रिकॉर्ड टूटे।

Kane Williamson. (Photo Source: IPL/BCCI)
Kane Williamson. (Photo Source: IPL/BCCI)

23 अक्टूबर को कोच्चि में हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मिनी ऑक्शन में कई रिकॉर्ड टूटे। कुछ खिलाड़ी जिन का यह पहला सत्र था उनको कई टीमों ने अपने दल में शामिल किया वही कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे जिनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए टीम ने उन पर काफी बड़ी बोली लगाई। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे जिनको पिछले सत्र में तो करोड़ों में खरीदा गया लेकिन इस बार या तो वो अनसोल्ड रहे और या उन्हें टीमों ने बेस प्राइस में ही खरीदा।

IPL 2022 में विदेशी खिलाड़ी जैसे सैम करन, कैमरन ग्रीन, बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक ने प्रतिभाग नहीं किया था लेकिन इन चारों ही खिलाड़ियों पर काफी बड़ी बोली लगी। इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर सैम करन IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनें। उनको पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। कैमरन ग्रीन पर मुंबई इंडियंस ने 17.5 करो रुपए की बोली लगाई जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे जिनपर पिछले सत्र में तो काफी बड़ी बोली लगी लेकिन इस सत्र में उन्हें काफी कम रुपयों में ही खरीदा गया। वेस्टइंडीज के शानदार तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड को IPL 2022 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.75 करोड़ रुपए में खरीदा था लेकिन इस बार लखनऊ सुपरजाइंट्स ने उन्हें उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए में ही अपनी टीम में शामिल किया जिसका मतलब उनकी सैलरी की कटौती 1550% रही।

कई खिलाड़ियों ने पिछले सत्र में किया निराशाजनक प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन को IPL 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि पिछले सत्र में वो चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए थे। इस बार चेन्नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए में ही अपनी टीम में शामिल किया जिसका मतलब उनकी सैलरी में कटौती 1500% हुई।

जे रिचर्ड्सन पिछले सत्र में पंजाब किंग्स की ओर से खेले थे। उनको फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया लेकिन आगामी सत्र के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें उनकी बेस प्राइस 1.5 करो रुपए में खरीदा जिसकी वजह से रिचर्डसन की सैलरी में 933.33% कटौती हुई।

केन विलियमसन को पिछले सत्र में 14 करोड पर मिले थे जबकि इस बार उन्हें उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में शामिल कर लिया गया। मयंक अग्रवाल की सैलरी भी पहले से गिरी। पिछले सत्र 14 करोड़ में टीम में शामिल किया गया लेकिन इस बार उनके ऊपर 8.25 करोड़ों पर की बोली लगी।

मुरूगन अश्विन को मुंबई इंडियंस ने पिछले सत्र में 1.6 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया लेकिन इस बार राजस्थान रॉयल्स ने उनको उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए में ही खरीदा जिसका मतलब उनकी सैलरी में 800% कटौती हुई।

close whatsapp