IPL Auction 2024: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी जो ऑक्शन में हो सकते हैं अनसोल्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL Auction 2024: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी जो ऑक्शन में हो सकते हैं अनसोल्ड

ऑक्शन में फ्रेंचाइजी कुछ भारतीय खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर सकते हैं।

Kedar Jadhav. (Photo Source: X )
Kedar Jadhav. (Photo Source: X )

IPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन आगामी 19 दिसंबर को दुबई में होगा। इसमें विदेशी प्लेयर्स जैसे मिचेल स्टार्क, रचिन रवींद्र और ट्रैविस हेड के लिए बड़ी बोली लगने के आसार है। वहीं भारतीय खिलाड़ी जैसे हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर को भी अधिक कीमत पर खरीदा जा सकता है।

जबकि दूसरी ओर फ्रेंचाइजी कुछ भारतीय खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर सकते हैं। इसका अर्थ है कि वह अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में जा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही तीन भारतीय खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे, जो मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं।

3. वरुण एरोन (Varun Aaron)

Varun Aaron in GT (Photo Source: Twitter)
Varun Aaron in GT (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम (2011-2015) का हिस्सा रहे वरुण एरोन ने ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है। उनका बेस प्राइस 50 लाख है। इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए कोई T20I मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन वह 2011 से आईपीएल में एक्टिव हैं। अपने इस लंबे आईपीएल करियर के दौरान उन्होंने 52 मैचों में 44 विकेट हासिल किए हैं।

साल 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) ने एरोन को 50 लाख रुपये में साइन किया, लेकिन वह टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके। वह दो मैच खेले और 10.40 की इकोनॉमी से सिर्फ दो विकेट ले सके।

वरुण ने एक साल से अधिक समय से घरेलू क्रिकेट में कोई टी-20 मैच नहीं खेला है। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन पर दांव नहीं लगा सकते हैं। वह ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp