IPL ऑक्शन

IPL 2024: मिनी-ऑक्शन की तारीख से लेकर लाइव स्ट्रीम तक सभी जानकारी लीजिए यहां

19 दिसंबर को दुबई में होगी IPL 2024 के लिए ऑक्शन।

IPL auction. (Photo Source: X(Twitter)
IPL auction. (Photo Source: X(Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि आगामी IPL सीजन के लिए मिनी-ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगी। उससे पहले, सभी दस फ्रेंचाइजीयों ने बहुत सारे खिलाड़ियों को रिलीज किया। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी इस ऑक्शन में कुछ अच्छे प्लेयर्स को खरीदना चाहेगी। हालांकि IPL के शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं हुई है क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि, टूर्नामेंट की मेजबानी दो देशों द्वारा की जाएगी।

2024 में लोकसभा चुनावों के कारण, BCCI टूर्नामेंट के पहले भाग को किसी अन्य देश में आयोजित करने के बारे में सोच सकता है, जैसा कि 2014 में हुआ था। हालांकि, 2019 में, वे पूरे टूर्नामेंट को भारत में आयोजित करने में सफल रहे और ऐसा ही कुछ इस बार भी हो सकता है। फिर भी सभी फैसला चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की पुष्टि के बाद ही ली जाएगी।

इस बीच, हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस में ट्रेड सुर्खियों में बना हुआ है। गुजरात टाइटंस के पूर्व कप्तान ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में वापस आने में दिलचस्पी दिखाई क्योंकि MI ने उन्हें कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में ट्रेड करके लाया था। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक सीजन के बाद ही शार्दुल ठाकुर और लॉकी फर्ग्यूसन को रिलीज कर दिया क्योंकि दोनों क्रिकेटरों की कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक थी।

वहीं जब बात आती है कि, चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की बात आती है, तो उन्होंने दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को रिलीज कर दिया है। अंबाती रायडू ने 2023 में जीत के बाद संन्यास ले लिया और इसलिए, फ्रेंचाइजी के पास आईपीएल नीलामी में खरीदारी करने के लिए बहुत सारा पैसा है।

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स ने बहुत अधिक क्रिकेटरों को रिलीज नहीं किया है और प्रत्येक को आठ-आठ प्लेयर्स को खरीदना है। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर कई क्रिकेटरों को रिलीज कर दिया, जिनमें हैरी ब्रूक भी शामिल हैं, जिन्हें इंग्लैंड के महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। फ्रेंचाइजी द्वारा मयंक अग्रवाल को कोलकाता में ट्रेड करने की अफवाहें हैं लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

कुल मिलाकर, आईपीएल 2024 के लिए मिनी-नीलामी से पहले 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। 19 दिसंबर को कुल 77 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी सभी फ्रेंचाइजी के पास इसके लिए कुल 262.95 करोड़ उपलब्ध हैं।

IPL 2024: सभी 10 टीमों का स्क्वॉड

चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शेख रसीद, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, मोईन अली, शिवम दुबे, निशांत सिंधू, अजय मंडल, राजवर्धन हंगरगेकर, दीपक चाहर, महीष तीक्ष्णा, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, मथीशा पाथिराना।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, यश ढुल, प्रवीण दुबे, विकी ओस्तवाल, एनरिक नोर्त्जे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फेरेरिया, कुणाल राठौर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेन्द्र चहल, एडम जैम्पा, आवेश खान

पंजाब किंग्स: शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत भाटिया, अथर्व ताइदे, ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा, लियम लिविंगस्टोन, गुरनूर सिंह बरार, शिवम सिंह, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार,विद्वत कवेरप्पा, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस।

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, वेंकेटश अय्यर, जेसन रॉय, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्करम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह, अब्दुल समद, मार्को यानेसन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे, फजलहक फारुकी।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, देवदत्त पडीक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, मार्क वुड,मयंक यादव, मोहसिन खान।

गुजरात टाइटंस: डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू शॉर्ट, ऋद्धिमान साहा, केन विलियम्सन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरून ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वधेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरनडॉर्फ, रोमारियो शेपर्ड।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भांडगे, मयंक डागर, व्यसक विजय कुमार, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, हिमांशू शर्मा, राजन कुमार

IPL 2024 मिनी-ऑक्शन से जुड़ी सभी जानकारी लीजिए यहां

1) IPL 2024 की मिनी ऑक्शन कहां और कब होगी?

आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। यह पहली बार है कि नीलामी भारत के बाहर होगी।

2) IPL 2024 मिनी-नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण कहां देखें?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में आईपीएल 2024 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता है और इसलिए ऑक्शन का लाइव प्रसारण इस चैनल पर दिखेगा। लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए प्रशंसक JioCinema पर स्विच कर सकते हैं।

3) IPL 2024: सभी टीमों के पर्स में बचे हुए पैसे

टीम पर्स बाकी
RCB INR 23.25 करोड़
SRH INR 34 करोड़
KKR INR 32.7 करोड़
CSK INR 31.4 करोड़
PBKS INR 29.1 करोड़
DC INR 28.95 करोड़
MI INR 32.75 करोड़
RR INR 14.5 करोड़
LSG INR 13.9 करोड़
GT INR 13.85 करोड़

close whatsapp