IPL Auction 2024: सबसे ज्यादा बेस्ट प्राइस वाले खिलाड़ी जिन्हें मिनी ऑक्शन की शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया
कुल 333 खिलाड़ियों का नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
अद्यतन - दिसम्बर 13, 2023 1:58 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मिनी ऑक्शन के शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 11 दिसंबर 2023 को की। कुल 333 खिलाड़ियों का नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है। बता दें, यह मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा।
बता दें, 1166 खिलाड़ियों में 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिसमें 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें दो एसोसिएट नेशन के भी खिलाड़ी हैं। नीदरलैंड के तेज गेंदबाज पॉल वेन मीकरैन और नामीबिया के डेविड वीजे।
हालांकि आज हम उन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के खिलाड़ियों की शार्टलिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।
1- एंजेलो मैथ्यूज

श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वारियर्स की ओर से कई मुकाबले खेले हुए हैं। हालांकि आगामी सीजन में उन्हें इस शानदार टूर्नामेंट में खेलते हुए नहीं देखा जाएगा।