IPL 2025 Mega Auction: पांच रिलीज किए गए स्पिनर्स जिन पर होगी सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को Jeddah में आयोजित किया जाएगा।
अद्यतन - नवम्बर 12, 2024 8:02 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को Jeddah में आयोजित किया जाएगा, जिसका तमाम लोग पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगामी नीलामी में ऐसे कई धाकड़ स्पिनर हैं, जिन पर बड़ी बोली लग सकती है।
बता दें कि, ऐसे कई स्पिनर्स जिन्होंने आईपीएल 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बावजूद आगामी नीलामी से पहले उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। हालांकि, आगामी मेगा ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लग सकती है। आज हम आपको ऐसे ही पांच स्पिनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
1- हरप्रीत बरार

हरप्रीत बरार का प्रदर्शन पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 41 मैच खेले हैं, जिसमें युवा स्पिनर ने 25 विकेट झटके हैं।
हरप्रीत बरार ने इंडियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डी विलियर्स का विकेट झटका था। आगामी नीलामी में इस युवा खिलाड़ी पर बड़ी बोली लग सकती है।