IPL 2025 Mega Auction: पांच रिलीज किए गए स्पिनर्स जिन पर होगी सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को Jeddah में आयोजित किया जाएगा।
अद्यतन - नवम्बर 12, 2024 8:02 अपराह्न
3- वानिंदु हसरंगा

वानिंदु हसरंगा भी श्रीलंका के हैं और उनका प्रदर्शन भी टी20 फॉर्मेट में हमेशा ही जबरदस्त रहा है। वानिंदु हसरंगा के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी किसी भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
वानिंदु हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने पहले सीजन में 16 मैच में 26 विकेट झटके थे। 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने इस शानदार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन चोटिल होने की वजह से वानिंदु हसरंगा इसमें भाग नहीं ले पाए। हालांकि, आगामी सीजन में वानिंदु हसरंगा को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।