IPL Auction: जानिए हर सीजन में KKR के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन रहे

IPL Auction: जानिए हर सीजन में KKR के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन रहे

मिचेल स्टार्क की 24.75 करोड़ की बोली बनी केकेआर टीम के इतिहास की सबसे बड़ी खरीद

Kolkata Knight Riders (Image Credit - Twitter X)
Kolkata Knight Riders (Image Credit – Twitter X)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ियों में से एक रही है। इस टीम ने अब तक तीन बार खिताब जीता है 2012, 2014 और हाल ही में 2024 में, जब श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर के मेंटरशिप में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

केकेआर की सफलता सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि उनके रणनीतिक सोच वाले थिंक टैंक पर भी निर्भर रही है। टीम मैनेजमेंट ने हमेशा खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में समझदारी दिखाई है।

कई मौकों पर उन्होंने ऐसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया जो बाद में टीम के लिए आधार स्तंभ बने। आंद्रे रसेल और सुनील नारायण जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने कुछ सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, फिर भी केकेआर ने उन पर भरोसा बनाए रखा। यह टीम की वफादारी की नीति का सबसे बड़ा उदाहरण है।

रहाणे विवाद के बाद भी KKR का भरोसा और नीलामी में बड़े दांव

दिलचस्प बात यह है कि अजिंक्य रहाणे से जुड़े एक प्रसंग ने भी चर्चा बटोरी थी। 2022 में रहाणे KKR के लिए खेले, लेकिन उन्हें सिर्फ सात मैचों में मौका मिला। 2023 में जब वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले और ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ अर्धशतक जड़ा, तो उन्होंने कहा था जब मैं खेल ही नहीं रहा था,

तो रन कैसे बनाता? इसे कई प्रशंसकों ने केकेआर पर कटाक्ष माना। लेकिन टीम प्रबंधन ने इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लिया और अगले सीजन में उन्हें दोबारा टीम में शामिल कर कप्तान तक बना दिया।

नीलामी के इतिहास की बात करें, तो केकेआर ने हर सीज़न में किसी न किसी बड़े नाम पर भरोसा जताया है। 2008 में ईशांत शर्मा को 3.8 करोड़ में खरीदा गया था, जबकि 2011 में गौतम गंभीर 11.04 करोड़ के साथ सबसे महंगे बने। 2020 में पैट कमिंस के लिए 15.5 करोड़ और 2024 में मिचेल स्टार्क के लिए 24.75 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो केकेआर के इतिहास की सबसे बड़ी बोली रही।

केकेआर द्वारा आईपीएल नीलामी में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी

साल खिलाड़ी प्राइस
2008  ईशांत शर्मा 3.8 crore
2009 मशरफे मुर्तजा 2.9 crore
2010 शेन बाॅन्ड 4.8 crore
2011 गौतम गंभीर 11.04 crore
2012 ब्रेंडन मैकुलम 4.4 crore
2013 सचित्र सेनानायके 3.3 crore
2014 जैक कैलिस 5.5 crore
2015 केसी करिअप्पा 2.4 crore
2016 जयदेव उनादकट 1.6 crore
2017 ट्रेंट बोल्ट 5 crore
2018 क्रिस लिन 9.6 crore
2019 कार्लोस ब्रेथवेट 5 crore
2020 पैट कमिंस 15.5 crore
2021 शाकिब अल हसन 3.2 crore
2022 श्रेयस अय्यर 12.25 crore
2023 शाकिब अल हसन 1.5 crore
2024 मिचेल स्टार्क 24.75 crore
2025 वेंकटेश अय्यर 23.75 crore

close whatsapp