DC vs LSG Pitch & Weather Report

DC vs LSG: Weather & पिच रिपोर्ट और अरुण जेटली स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-64 के लिए

दिल्ली और लखनऊ के बीच 14 मई को आईपीएल 2024 का 64वां मैच खेला जाएगा।

Arun Jaitley Stadium (Image Credit- Twitter)
Arun Jaitley Stadium (Image Credit- Twitter)

IPL 2024 में लीग स्टेज का 64वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 14 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। चूंकि दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर इस मैच में खेलने उतरेगी तो दोनों ही टीमों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि, मैच के दौरान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच और यहां का मौसम कैसा रहने वाला है।

IPL 2024, DC vs LSG: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। छोटी बाउंड्री होने के चलते यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने में आसानी से होती है। वहीं मैच के आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

IPL 2024, DC vs RR: दिल्ली का Weather रिपोर्ट

दिल्ली और लखनऊ के बीच रोमांचक जंग अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होनी है। इस मुकाबले में बारिश होने के चांस बिल्कुल ना के बराबर हैं। यानी फैन्स को 40 ओवर का पूरा मैच देखने को मिलेगा और इसमें कोई भी खलल नहीं पड़ेगी। दिन के समय पर तापमान के करीब 40 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। हालांकि, शाम को तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा।

IPL Stats & Records at Arun Jaitley Stadium, Delhi

इस मैदान पर अब तक कुल 88 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 46 मैच इस स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए हैं, जबकि एक का कोई परिणाम नहीं निकला, पहली पारी का औसत स्कोर 163 है।

कुल मैच 88
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता 42
दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता 46
नो रिजल्ट 0
हाईएस्ट टीम टोटल 266/7
लोएस्ट टीम टोटल 83
हाईएस्ट टोटल जिसका पीछा किया गया 219
पहली पारी का औसत स्कोर 163

close whatsapp