DC vs SRH: Weather रिपोर्ट, पिच रिपोर्ट और अरुण जेटली स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-35 के लिए
आईपीएल 2024 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 19, 2024 12:01 अपराह्न

आईपीएल 2024 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। इस सीजन यह पहली बार होगा जब दिल्ली की टीम अपने असली होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। इससे पहले कुछ मैचों के लिए विशाखापत्तनम को दिल्ली का होम ग्राउंड बनाया गया था। ऐसे में दिल्ली के फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे कि, मैच के दौरान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच और यहां का मौसम कैसा रहने वाला है।
IPL 2024, DC vs SRH: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर यह इस सीजन का पहला मैच होगा। अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। शॉट बाउंड्री होने के चलते यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने में आसानी से होती है। वहीं खेल आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
IPL 2024, DC vs SRH: दिल्ली का Weather रिपोर्ट
राजधानी दिल्ली में आमतौर पर तापमान इन दिनों 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रही है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्म मौसम में मैच खेलना होगा। चूंकि ये मुकाबला शाम को होगा तो फैंस और प्लेयर्स को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है। शनिवार को बारिश की 20 प्रतिशत संभावना जताई गई है।
IPL Stats & Records at Arun Jaitley Stadium, Delhi
इस प्रतिष्ठित मैदान पर अब तक कुल 84 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 46 मैच इस स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए हैं, जबकि एक का कोई परिणाम नहीं निकला, पहली पारी का औसत स्कोर 163 है।
कुल मैच | 84 |
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता | 37 |
दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता | 46 |
टॉस जीतने वाली टीम ने जीता | 45 |
टॉस हारने वाली टीम ने जीता | 38 |
नो रिजल्ट | 1 |
हाईएस्ट टीम टोटल | 231/4 |
लोएस्ट टीम टोटल | 83 |
हाईएस्ट टोटल जिसका पीछा किया गया | 219 |
पहली पारी का औसत स्कोर | 163 |