IPL Fair Play Award Winner 2007 to 2024: आईपीएल फेयरप्ले अवॉर्ड विनर की लिस्ट
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा छह बार जीता है फेयरप्ले अवॉर्ड।
अद्यतन - मई 26, 2024 10:49 अपराह्न
![]()
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की शुरुआत 2008 में हुई थी। इस लीग के आने के बाद क्रिकेट खेलने के तरीके एक दम बदल गया है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के स्टैंडर्ड हर सीजन में बढ़ रहे हैं, जिसने व्यक्तिगत और सामूहिक उत्कृष्टता को पुरस्कृत करने के लिए कई तरह के अवार्ड्स दिए जाते हैं।
फेयर प्ले अवार्ड जेंटलमैन के गेम में नियमों का पालन करने के साथ-साथ खेल की भावना पर खरा उतरने का सबसे अच्छा रिकॉर्ड रखने वाली टीम को दिया जाता है। खेल के दौरान खिलाड़ी विरोधियों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, वे कितने सच्चे हैं, इस आधार पर दो फील्ड अंपायर और एक थर्ड अंपायर खिलाड़ी को नंबर देते हैं। जो टीम सबसे अधिक अंक प्राप्त करती है वह इस अवॉर्ड को जीत जाती है।
IPL Fair Play Award points को कैसे calculate किया जाता है?
- प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धी टीमों के लिए कुल दस खेल अंक जीतने का मौका होता है।
- तीनों अंपायरों की मदद से क्रिकेट की भावना बनाए रखने के लिए हर मैच के बाद एक टीम को चार अंक मिलते हैं।
- विपक्षी टीम के प्रति सम्मान दिखाना, खेल के नियमों का सम्मान करना और अंपायरों का सम्मान करना तीन कारक हैं जिनमें से प्रत्येक में दो अंक होते हैं और इसी के हिसाब से फेयरप्ले अवॉर्ड मिलता है।
सर्वाधिक फेयर प्ले अवॉर्ड जीतने के मामले में सबसे सफल टीम करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चार बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स है। पिछले 16 सीजन में, सीएसके ने क्रमशः 2008, 20102011, 2013, 2014 और 2015 संस्करणों में छह बार यह अवॉर्ड जीता है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन बार ये खिताब जीता है। उन्होंने 2016, 2019 और 2024 में खिताब जीता है।
राजस्थान रॉयल्स (2012 और 2021) और मुंबई इंडियंस (2018 और 2020) ने दो-दो बार यह अवॉर्ड जीता है। पंजाब किंग्स और गुजरात लायंस ने 2009 और 2017 में फेयरप्ले अवॉर्ड अपने नाम किया था।
IPL Fair Play Award Table 2024
| नंबर | टीम | मैच | औसत | पॉइंट |
| 1 | सनराइजर्स हैदराबाद | 17 | 10.18 | 173 |
| 2 | पंजाब किंग्स | 14 | 10.14 | 142 |
| 3 | चेन्नई सुपर किंग्स | 14 | 10 | 140 |
| 4 | राजस्थान रॉयल्स | 16 | 9.75 | 156 |
| 5 | गुजरात टाइटंस | 14 | 9.71 | 136 |
| 6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 14 | 9.71 | 136 |
| 7 | दिल्ली कैपिटल्स | 14 | 9.64 | 135 |
| 8 | मुंबई इंडियंस | 14 | 9.64 | 135 |
| 9 | कोलकाता नाईट राइडर्स | 16 | 9.63 | 154 |
| 10 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 15 | 9.53 | 143 |
IPL Fair Play Award Winners List From 2008 to 2024
| सीजन | विनर टीम |
| 2008 | चेन्नई सुपर किंग्स |
| 2009 | पंजाब किंग्स |
| 2010 | चेन्नई सुपर किंग्स |
| 2011 | चेन्नई सुपर किंग्स |
| 2012 | राजस्थान रॉयल्स |
| 2013 | चेन्नई सुपर किंग्स |
| 2014 | चेन्नई सुपर किंग्स |
| 2015 | चेन्नई सुपर किंग्स |
| 2016 | सनराइजर्स हैदराबाद |
| 2017 | गुजरात लायंस |
| 2018 | मुंबई इंडियंस |
| 2019 | सनराइजर्स हैदराबाद |
| 2020 | मुंबई इंडियंस |
| 2021 | राजस्थान रॉयल्स |
| 2022 | राजस्थान रॉयल्स & गुजरात टाइटंस |
| 2023 | दिल्ली कैपिटल्स |
| 2024 | सनराइजर्स हैदराबाद |