IPL Fair Play Award Winners List : यहां पर सभी आईपीएल फेयरप्ले अवार्ड विजेताओं की सूची देखें

IPL Fair Play Award Winners List From 2008 to 2023 : यहां पर देखे सारे विनर की सूची

फेयर प्ले अवार्ड के लिए अंक तीन मानदंडों के आधार पर टीमों को दिए जाते हैं।

Delhi Capitals. (Image Source: IPL-BCCI)
Delhi Capitals. (Image Source: IPL-BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आरंभ साल 2008 में हुआ था, और तब से लेकर अब तक इतने सालों में इस टूर्नामेंट का नक्शा ही बदल गया है।

आईपीएल के प्रत्येक सीजन में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का स्तर लगातार ऊपर ही उठते जा रहा है, जिसके चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल ने टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन के लिए प्लेयर्स और टीमों को सम्मानित करने के लिए कई व्यक्तिगत और सामूहिक पुरस्कारों की शुरुआत की।

इसमें एक “फेयर प्ले अवार्ड” भी है, जो टूर्नामेंट के अंत में सर्वश्रेष्ठ टीम को निष्पक्ष और ईमानदारी से मैचों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए दिया जाता है। आईपीएल में टीमों को कुछ नियमों का पालन करने के लिए मूल्यवान अंक दिए हैं, जैसे अपने साथी खिलाड़ियों, विरोधी खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के प्रति सम्मान दिखाना। इस अवार्ड के लिए अंक तीन मानदंडों के आधार पर टीमों को दिए जाते हैं।

CSK ने जीते हैं सबसे अधिक फेयर प्ले अवार्ड

एक टीम के लिए दो अंक यह दर्शाते हैं कि उनका प्रदर्शन अच्छा है, जबकि एक या शून्य अंक क्रमशः औसत और खराब प्रदर्शन के लिए दिए जाते हैं। टीमों को प्रति मैच 10 अंक मिलते हैं, जिनमें से चार अंक तीनों अंपायरों द्वारा उस टीम को दिए जाते हैं, जिसने खेल भावना को मैच के दौरान बनाए रखा। आपको बता दें, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सबसे अधिक फेयर प्ले अवार्ड जीते हैं।

एमएस धोनी की टीम CSK ने क्रमशः 2008, 2010, 2011, 2013, 2014 और 2015 में रिकॉर्ड छह बार यह अवार्ड जीता है। राजस्थान रॉयल्स (2012 और 2021), सनराइजर्स हैदराबाद (2016 और 2019), और मुंबई इंडियंस (2018 और 2020) ने दो-दो बार फेयर प्ले अवार्ड जीता है, वहीं पंजाब किंग्स और अब अस्तित्व में नहीं रही गुजरात लायंस ने क्रमशः 2009 और 2017 के संस्करणों में यह अवार्ड जीता। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 फेयर प्ले अवार्ड जीता था।

आईपीएल फेयर प्ले अवार्ड टेबल 2023

क्रमांक टीम मैच अंक औसत
1. गुजरात टाइटंस 17 173 10.18
2 दिल्ली कैपिटल्स 14 141 10.07
3 सनराइजर्स हैदराबाद 14 139 9.93
4. चेन्नई सुपर किंग्स 16 158 9.88
5 मुंबई इंडियंस 16 158 9.88
6 पंजाब किंग्स 14 138 9.86
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 15 146 9.73
8 राजस्थान रॉयल्स 14 133 9.50
9 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 130 9.29
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 14 128 9.14

2008 से 2023 तक आईपीएल फेयर प्ले अवार्ड विजेताओं की सूची

सीजन विजेता टीम
2008 चेन्नई सुपर किंग्स
2009 पंजाब किंग्स
2010 चेन्नई सुपर किंग्स
2011 चेन्नई सुपर किंग्स
2012 राजस्थान रॉयल्स
2013 चेन्नई सुपर किंग्स
2014 चेन्नई सुपर किंग्स
2015 चेन्नई सुपर किंग्स
2016  सनराइजर्स हैदराबाद
2017 गुजरात लायंस
2018 मुंबई इंडियंस
2019  सनराइजर्स हैदराबाद
2020 मुंबई इंडियंस
2021 राजस्थान रॉयल्स
2022 राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस
2023 दिल्ली कैपिटल्स

close whatsapp