GT vs KKR Pitch & Weather Report

GT vs KKR: Weather & पिच रिपोर्ट और अहमदाबाद स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-63 के लिए

आईपीएल 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X)
Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 का 63वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 13 मई को खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतने के बाद इस मैच में उतरेगी। हालांकि केकेआर जहां पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है वहीं गुजरात को प्लेऑफ की रेस में बन रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

IPL 2024: GT vs KKR: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की Pitch रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजों का दबदबा साफतौर पर देखने को मिलता है। यहां कि पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं होता है। ऐसे में यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां की पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए रन रोकना आसान नहीं होता है। वहीं तेज गेंदबाजों को जरूर थोड़ा बाउंस मिलता है, जिससे वह बल्लेबाजों को तकलीफ में डाल सकते हैं।

IPL 2024: GT vs CSK: अहमदाबाद का Weather रिपोर्ट

अहमदाबाद के मौसम की बात करें तो चिलचिलाती गर्मी में खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। मैच के दौरान तापमान 27  डिग्री सेल्सियस रहेगा। ह्यूमिडिटी 17% के आसपास रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। यानी दर्शकों को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2024 GT vs KKR Dream 11 Match 63 

IPL Stats & Records (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad)

अब तक इस मैदान पर 33 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 172 रन है। यहां पर टॉस की भूमिका उतनी नहीं रहती है क्योंकि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 18 मैच जीते हैं।

कुल मैच 33
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता 15
दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता 18
टॉस जीतने वाली टीम ने जीता 16
टॉस हारने वाली टीम ने जीता 17
नो रिजल्ट 0
हाईएस्ट टीम टोटल 233/3
लोएस्ट टीम टोटल 102
पहली पारी का औसत स्कोर 172
हाईएस्ट टोटल जिसे हासिल किया गया हो 205

close whatsapp