IPL 2008-2024: सबसे ज्यादा छक्के एक सीजन में जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची के बारे में जाने यहां
आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी को शानदार पुरस्कार दिया जाता है और 2024 में यह उपलब्धि अभिषेक शर्मा ने हासिल की।
अद्यतन - मई 26, 2024 10:46 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया। बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने फाइनल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
भले ही सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2024 के फाइनल को अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया। बता दें, अभिषेक शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन में 16 पारी में 42 छक्के जड़े। अभिषेक शर्मा को इस सीजन टीम ने ओपनर की जिम्मेदारी सौंपी थी और उन्होंने इस काम को काफी अच्छी तरह से निभाया। यही नहीं अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 के सर्वाधिक छक्के जड़ने के अवार्ड को भी अपने नाम किया।
आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी को शानदार पुरस्कार दिया जाता है और 2024 में यह उपलब्धि अभिषेक शर्मा ने हासिल की। 2023 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 36 छक्के जड़े थे। वो 2023 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज थे। यही नहीं 2022 सीजन में जोस बटलर ने यह अवार्ड अपने नाम किया था।
अभिषेक शर्मा के इस सीजन के प्रदर्शन की कई लोगों ने जमकर प्रशंसा की। ऐसे कई मैच थे जो इस बेहतरीन खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद को अपने दम पर जिताए थे। अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड का काफी अच्छा साथ दिया और इस सीजन के फाइनल में अपनी टीम को पहुंचाया। बता दें कि, आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 के सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के अवार्ड को सनथ जयसूर्या ने अपने नाम किया था। उन्होंने 2008 संस्करण में 31 छक्के जड़े थे।
इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं आईपीएल 2008 से 2024 तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के विजेताओं के बारे में यहां:
साल |
खिलाड़ी |
छक्के |
| 2008 | सनथ जयसूर्या | 31 |
| 2009 | एडम गिलक्रिस्ट | 29 |
| 2010 | रॉबिन उथप्पा | 27 |
| 2011 | क्रिस गेल | 44 |
| 2012 | क्रिस गेल | 59 |
| 2013 | क्रिस गेल | 51 |
| 2014 | ग्लेन मैक्सवेल | 36 |
| 2015 | क्रिस गेल | 38 |
| 2016 | विराट कोहली | 38 |
| 2017 | ग्लेन मैक्सवेल | 26 |
| 2018 | ऋषभ पंत | 37 |
| 2019 | आंद्रे रसेल | 52 |
| 2020 | ईशान किशन | 30 |
| 2021 | केएल राहुल | 30 |
| 2022 | जोस बटलर | 45 |
| 2023 | फाफ डु प्लेसिस | 36 |
| 2024 | अभिषेक शर्मा | 42 |