MI vs KKR: Weather & पिच रिपोर्ट और वानखेड़े स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-51 के लिए
आईपीएल 2024 का 51वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच को खेला जाएगा।
अद्यतन - मई 2, 2024 1:48 अपराह्न
IPL 2024 का 51वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। कई दिनों के बाद मुंबई की टीम अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी। MI की टीम ने यहां पर अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस आर्टिकल में हम इस मैच के लिए वानखेड़े की पिच और वहां के मौसम के बारे में बात करेंगे।
IPL 2024: MI vs KKR: वानखेड़े की पिच रिपोर्ट
मुंबई और कोलकाता के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में खूब रन बनने की उम्मीद है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है, लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद आसानी से बल्ले पर आती है। वानखेड़े स्टेडियम में ओस भी एक बड़ा फैक्टर होता है और इसलिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को यहां ज्यादा जीत मिलती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम हमेशा पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।
IPL 2024: MI vs KKR: मुंबई का Weather रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और कोलकाता के बीच होने वाले मैच के दिन मौसम साफ रहेगा। रविवार के दिन यहां का तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा जबकि शाम के समय 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मैच वाले दिन ह्यूमिडिटी 73 फीसदी तक रहेगी, जिसका मतलब है कि प्लेयर्स को गर्मी में मैच खेलना होगा। मैच के समय बारिश के कोई आसार नहीं है, ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।
यहां पढ़ें: MI vs KKR dream 11
IPL 2024: Wankhede Stadium IPL Stats & records
इस मैदान पर अब तक 113 IPL मैच खेले गए हैं, जिसमें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 61 मैच जीते हैं, वही पहली बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 52 मैच होने नाम किए। यहां कई हाई स्कोरिंग मुकाबले खेले गए हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 169 है।
कुल मैच | 112 |
पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता | 52 |
लक्ष्य पीछा करने वाली टीम ने जीता | 61 |
नो रिजल्ट | 0 |
पहली पारी का औसत स्कोर | 163 |
हाईएस्ट टीम टोटल | 235 |
हाईएस्ट टोटल जिसका पीछा किया गया | 214 |