IPL 2024: वसीम जाफर ने आईपीएल से इस नियम को हटाने की मांग की, कहा- 'यह भारतीय क्रिकेट को....' - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: वसीम जाफर ने आईपीएल से इस नियम को हटाने की मांग की, कहा- ‘यह भारतीय क्रिकेट को….’

इम्पैक्ट प्लेयर नियम टीमों को एक एक्स्ट्रा विशेषज्ञ गेंदबाज या बल्लेबाज को खिलाने और जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग करने की अनुमति देता है।

Wasim Jaffer and IPL trophy. (Image Source: X)
Wasim Jaffer and IPL trophy. (Image Source: X)

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में लागू किए गए इम्पैक्ट प्लेयर नियम के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। यह इम्पैक्ट प्लेयर नियम टीमों को एक एक्स्ट्रा गेंदबाज या बल्लेबाज को खिलाने और जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग करने की अनुमति देता है।

जब यह नियम लागू किया गया था, तब कई लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की थी, हालांकि बाद में कुछ लोगों ने इसकी तारीफ भी की थी। सभी दस फ्रेंचाइजियों के पास आगामी आईपीएल 2024 में भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम का फायदा उठाने का मौका होगा। इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने अपना पक्ष रखा है।

Wasim Jaffer ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम के खिलाफ उठाई आवाज

वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने कहा इस नियम की वजह से ऑलराउंडर ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं और भारतीय क्रिकेट टीम को इस नियम की वजह से ही ज्यादा ऑलराउंडर नहीं मिल पा रहे हैं। जाफर ने कहा कि यह इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडरों के विकास के लिए हानिकारक है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम को ऐसे प्रतिभशाली खिलाड़ियों की सख्त जरूरत है, जो अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर सकें।

यहां पढ़िए: U19 Asia Cup: भारतीय बल्लेबाज को आउट करने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज का आक्रामक जश्न, VIDEO हुआ वायरल

वसीम जाफर ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा, ‘मुझे लगता है कि आईपीएल को इंपैक्ट खिलाड़ी नियम को हटाने की जरूरत है, क्योंकि इस नियम के कारण ऑलराउंडरों को ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल रहा है। ऑलराउंडरों की कमी और बल्लेबाजों का गेंदबाजी न करना भारतीय क्रिकेट के लिए चिंता का बड़ा कारण है। आपने इस बारे में कभी सोचा?’

यहां देखिए Wasim Jaffer की पोस्ट:

आपको बता दें, इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण टीमें ऑलराउंडरों के बिना भी काम चला सकती हैं। इस नियम के साथ सभी टीमें अब 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में चुन रही हैं, और इम्पैक्ट प्लेयर नियम मैच की स्थिति के आधार पर उन्हें एक अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज देता है। कुल मिलाकर यह नियम टीमों को ऑलराउंडरों के बिना भी संतुलित रहने की अनुमति देता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?