IPL Orange Cap Winners List from 2008 to 2023: यहां पर देखे सारे विनर की लिस्ट

2023 सीजन की ऑरेंज कैप शुभमन गिल ने अपने नाम की।

Advertisement

Shubman Gill (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से अपने नाम किया। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी और इस ट्रॉफी को पांचवीं बार अपने नाम किया।

Advertisement
Advertisement

बता दें, 2023 सीजन की ऑरेंज कैप शुभमन गिल ने अपने नाम की। उन्होंने इस सीजन में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 17 मुकाबलों में 59.33 के औसत से 890 रन बनाए। शुभमन गिल की बल्लेबाजी की वजह से गुजरात टाइटंस ने इस सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

आज हम आपको बताते हैं कि 2008 से 2023 तक किन खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप अपने नाम की। बता दें, हर साल इंडियन प्रीमियर लीग में जो खिलाड़ी पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाते हैं उनको ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है। कई बार युवा खिलाड़ियों ने भी इस शानदार उपलब्धि को अपने नाम किया है।

बल्लेबाजों के लिए ऑरेंज कैप को हासिल करना सपने के साकार होने जैसा होता है

सचिन तेंदुलकर से क्रिस गेल तक ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की ऑरेंज कैप को अपने नाम किया है। डेविड वार्नर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 3 बार इस उपलब्धि को अपने नाम किया है। डेविड वार्नर ने 2015, 2017 और 2019 सीजन में ऑरेंज कैप जीती थी। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑरेंज कैप दो बार जीती है। इंडियन प्रीमियर लीग 2011 और 2012 सीजन में उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम की थी।

एकमात्र अनकैप्ड खिलाड़ी जिन्होंने इस अवार्ड को अपने नाम किया है वो हैं ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श। उन्होंने 2008 में 24 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। विराट कोहली एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली ने एक आईपीएल सीजन में 973 रन बनाए थे और इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। उन्होंने 2016 में यह कारनामा किया था।

साल खिलाड़ी

  रन

टीम
2008 शॉन मार्श 616 किंग्स XI पंजाब
2009 मैथ्यू हेडन 572 चेन्नई सुपर किंग्स
2010 सचिन तेंदुलकर 618 मुंबई इंडियंस
2011 क्रिस गेल 608 राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2012 क्रिस गेल 733 राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2013 माइकल हसी 733 चेन्नई सुपर किंग्स
2014 रॉबिन उथप्पा 660  केकेआर
2015 डेविड वार्नर 562 सनराइजर्स हैदराबाद
2016  विराट कोहली 973 राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2017 डेविड वार्नर 641 सनराइजर्स हैदराबाद
2018 केन विलियमसन 735 सनराइजर्स हैदराबाद
2019 डेविड वार्नर 692 सनराइजर्स हैदराबाद
2020 केएल राहुल 670 किंग्स XI पंजाब
2021 ऋतुराज गायकवाड़ 635 चेन्नई सुपर किंग्स
2022 जॉस बटलर 863 राजस्थान राॅयल्स
2023 शुभमन गिल 890 गुजरात टाइटंस

Advertisement