IPL Purple Cap Winners: यहां देखें "पर्पल कैप" के विजेताओं की लिस्ट

IPL Purple Cap Winners List From 2008 to 2024: यहां देखें “पर्पल कैप” जीतने वाले विजेताओं की लिस्ट

पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल ने 24 विकेट लेकर इस सीजन पर्पल कैप अपने नाम किया।

Harshal Patel
Harshal Patel

IPL Purple Cap Winners List: आईपीएल के 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया। सीजन खत्म होने के बाद हर साल टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप का खिताब दिया जाता है। पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल ने इस सीजन पर्पल कैप का खिताब अपने नाम किया है।

हर्षल पटेल ने 14 मैचों में लिए 24 विकेट

पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने 14 मैचों में 19.87 के औसत और 9.73 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 24 विकेट लिए है। इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ स्पैल 15-3 रहा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakrvarthy) ने 15 मैचों में 21 विकेट लिए, वह सूची में दूसरे स्थान पर रहे। मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) (20) ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन (T Natrajan) (19) चौथे और कोलकाता के हर्षित राणा (Harshit Rana) (19) पांचवें पायदान पर रहे।

भुवी और ब्रावो ने जीता है सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप

भुवनेश्वर कुमार एकमात्र गेंदबाज है, जिन्होंने 2016 और 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के खेलते हुए लगातार दो सीजन में पर्पल कैप जीता है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने 2013 और 2015 में सर्वाधिक विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किया था। आपको बता दें 32 विकेट के साथ ड्वेन ब्रावो और हर्षल पटेल के नाम आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

IPL Purple Cap Winners List: 2008 से लेकर 2024 तक पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची

सीजन गेंदबाज टीम विकेट
2008 सोहेल तनवीर राजस्थान रॉयल्स 22
2009 आरपी सिंह डेक्कन चार्जर्स 23
2010 प्रज्ञान ओझा डेक्कन चार्जर्स 21
2011 लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस 28
2012 मोर्न मोर्कल दिल्ली डेयरडेविल्स 25
2013 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 32
2014 मोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स 23
2015 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 26
2016 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 23
2017 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 26
2018 एंड्रयू टॉय किंग्स XI पंजाब 24
2019 इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स 26
2020 कगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स 30
2021 हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 32
2022 युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स 27
2023 मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस 28
2024 हर्षल पटेल पंजाब किंग्स 24

close whatsapp