पांच IPL कप्तान जिन्हें नहीं किया गया अपनी फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन
IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं एमएस धोनी।
अद्यतन - जनवरी 25, 2024 6:08 अपराह्न
3) केन विलियमसन

डेविड वार्नर के फ्लॉप शो के बाद 2021 सीजन के बीच में केन विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कमान सौंपी गई। 2022 में, विलियमसन की ज़िम्मेदारी अपनी इस टीम का आत्मविश्वास बढ़ाना और उसे उत्साह के साथ प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने में मदद करना था। हालांकि, टूर्नामेंट में न्यूज़ीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी की फॉर्म खराब रही और उन्होंने 13 मैचों में 19.64 की कम औसत से केवल 216 रन बनाए।
अनुभवी प्लेयर ने कप्तान के रूप में 14 मुकाबलों में से केवल छह मैच जीते, जिससे SRH को लगातार दो सीजन के लिए प्लेऑफ में जगह नहीं मिली। कीवी खिलाड़ी के असफल सीजन के बाद, फ्रेंचाइजी ने उन्हें दिसंबर 2022 में कोच्चि में आयोजित 2023 की ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया।