IRE vs IND 2023: ‘ये उनका मसला है’- एक्शन में लौटने से पहले ही जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ से पंगा ले लिया
जसप्रीत बुमराह लगभग एक साल बाद आयरलैंड दौरे पर एक्शन में नजर आने वाले हैं।
अद्यतन - अगस्त 18, 2023 10:37 पूर्वाह्न

आयरलैंड और भारत के बीच खेली जाने वाले तीन मैचों की T20I सीरीज का आगाज आज यानी 18 अगस्त को डबलिन में होगा। इस आयरलैंड बनाम भारत T20I सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व Jasprit Bumrah करेंगे, जो लगभग एक साल बाद मैदान में वापसी करने जा रहे हैं।
इस सीरीज में सभी की निगाहें जसप्रीत बुमराह पर होगी, क्योंकि इस दौरान स्टार तेज गेंदबाज की फिटनेस और लय का परीक्षण किया जाएगा। भारत में 5 अक्टूबर से खेले जाने वाले आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम की योजनाओं में महत्वपूर्ण होंगे, इसलिए यह आयरलैंड बनाम भारत T20I सीरीज दोनों के लिए बेहद अहम होगी।
Jasprit Bumrah के लिए आयरलैंड दौरा होगा बेहद अहम
इस बीच, यह कहा जा रहा है कि बुमराह आयरलैंड में पांच दिनों में तीन T20I मैचों में अधिकतम 12 ओवर ही गेंदबाजी करेंगे, लेकिन इस सीरीज से चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर, कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को गुजरात के इस तेज गेंदबाज की मैच फिटनेस का अंदाजा लग जाएगा।
यहां पढ़िए: एक क्लिक में जानिए आयरलैंड बनाम भारत T20I सीरीज के लिए स्क्वॉड, शेड्यूल और ब्रॉडकास्ट डिटेल
खैर, जब प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की उम्मीदों के बारे में पूछा गया, तो जसप्रीत बुमराह ने कहा कि उन्हें लोगों की राय और अपेक्षाओं से फिलहाल कोई लेना देना नहीं है, वो बस अपने खेल का आनंद लेना चाहते हैं।
‘मैं खुद पर दबाव नहीं डालना चाहता’
जसप्रीत बुमराह ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा: “मैं उनकी राय का सम्मान करता हूं, लेकिन चाहे वह अच्छी हो या बुरी, मैं किसी की राय को गंभीरता से नहीं लेता। मैं खुद पर दबाव नहीं डालना चाहता। मैं अपने ऊपर किसी भी प्रकार की उम्मीदों का बोझ नहीं डालना चाहता। मैं काफी समय बाद मैदान पर वापस आ रहा हूं, इसलिए मैं केवल खेल का आनंद लेना चाहता हूं। मैं यह नहीं सोच रहा हूं कि मुझे बहुत योगदान देना होगा या मैं सब कुछ बदल दूंगा। मैं बहुत कम अपेक्षाओं के साथ वापसी कर रहा हूं। अगर मेरी वापसी को लेकर दूसरे बहुत ज्यादा उम्मीद कर रहे हैं तो फिर यह उनकी समस्या है, मेरी नहीं।”