IRE vs IND : दूसरे टी-20 मैच में क्यों भारत का स्कोर 227 से 225 किया गया? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IRE vs IND : दूसरे टी-20 मैच में क्यों भारत का स्कोर 227 से 225 किया गया?

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच चार रन से जीता।

Team India (Photo Source: Twitter)
Team India (Photo Source: Twitter)

28 जून (मंगलवार) को द विलेज, डबलिन में खेले गए आयरलैंड के खिलाफ दूसरा T20I जीतने के बाद भारत ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। भारत की जीत के हीरो बल्लेबाज दीपक हुड्डा और संजू सैमसन थे। हुड्डा ने जहां इस मैच में शानदार शतक बनाया, तो वहीं सैमसन ने भी 77 रनों की शानदार पारी खेली।

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों द्वारा खेली गई कुछ बड़ी पारी और कप्तान हार्दिक पांड्या की फिनिशिंग टच के कारण, टीम इंडिया ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 225 रन बनाए। हालांकि, भारत की बल्लेबाजी के अंतिम चरण के दौरान टीम के कुल स्कोर में कुछ गड़बड़ी देखने को मिली। नतीजतन, आयरलैंड के सामने लक्ष्य को आधिकारिक तौर पर 228 से 226 तक संशोधित किया गया था। लेकिन ऐसा क्यों किया गया वो किसी को पता नहीं चला।

क्यों भारत के स्कोर को 227 से 227 किया गया?

19वें ओवर के दौरान कप्तान पांड्या स्ट्राइकर के छोर पर थे और उन्होंने लॉन्ग ऑफ की ओर एक शॉट खेला। आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी, जो लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे, उन्होंने अपनी बाईं ओर दौड़कर गेंद को पकड़ा। पांड्या और हर्षल पटेल की जोड़ी ने इस गेंद पर दो रन बनाए या नहीं, इसे लेकर थोड़ा असमंजस था।

हालांकि उस समय भारतीय टोटल में दो रन और जुड़ गए थे। पहली पारी की समाप्ति के बाद, एक आधिकारिक पुष्टि की गई कि 19 वें ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना और इसलिए, भारत का स्कोर 227 से 225 तक संशोधित किया गया।

आयरलैंड बनाम भारत दूसरे टी-20 मैच का हाल

मैच की बात करें तो भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन इशान किशन इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इसके बाद हुड्डा और सैमसन ने बेहतरीन क्रिकेट खेली और दूसरे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की, जिससे भारत ने आसानी से 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

जवाब में आयरलैंड के बल्लेबाजों ने भी शानदार शुरुआत की। कप्तान बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग ने पॉवरप्ले के दौरान तेज शुरुआत की, लेकिन तेज गति से स्कोर करने के बावजूद, आयरलैंड ने विकेट गंवाए और अंततः चार रन से मैच हार गई। हुड्डा को दोनों मैचों में शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

close whatsapp